बहराइच: कागजों में हो गया पौधरोपण, तहसील में सूख रहे पौधे, जवाब देने से कतरा रहे SDM

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले में कागजों में पौधरोपण का रिकार्ड बना दिया गया है। जबकि धरातल पर स्थिति कुछ अलग ही है। पयागपुर तहसील में पौधरोपण के लिए आए पौध ट्राली में ही सूख रहा है। जिले में शासन की ओर से 71 लाख पौध लगाने का लक्ष्य मिला है। इसके लिए सभी विभागों को वन विभाग …

बहराइच। जिले में कागजों में पौधरोपण का रिकार्ड बना दिया गया है। जबकि धरातल पर स्थिति कुछ अलग ही है। पयागपुर तहसील में पौधरोपण के लिए आए पौध ट्राली में ही सूख रहा है।

जिले में शासन की ओर से 71 लाख पौध लगाने का लक्ष्य मिला है। इसके लिए सभी विभागों को वन विभाग की ओर से पौध भी उपलब्ध करा दिया गया है। जिले के पायगपुर तहसील को चित्तौरा में स्थित नर्सरी से एक ट्राली पौध विभिन्न प्रजाति के दिए गए थे। कागजों में पौध भी लगा दिए गए। लेकिन धरातल पर कुछ अलग ही स्थिति है। पयागपुर तहसील को मिले पौध ट्राली में सूख रहा है। इसको लेकर सवाल उठ रहे हैं। वन विभाग तहसील प्रशासन का जिम्मा कहकर पल्ला झाड़ रहा है। जबकि एसडीएम जवाबदेही से बच रहे हैं।

इस मामले में एसडीएम दिनेश कुमार को फोन लगाया गया तो उनके मोबाइल पर घंटी बजती रही। उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि कहीं फर्जी रिपोर्टिंग तो अधिकारियों को नहीं की जा रही है।

पढ़ें-हरदोई: आम से लदी डीसीएम ने युवक को रौंदा, हुई मौत

संबंधित समाचार