बाराबंकी: टेंपो की टक्कर से बाइक सवार हुआ घायल, ट्रामा सेंटर रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। थाना सतरिख अंतर्गतबाइक से जा रहे एक 19 साल युवक की सड़क पर जा रहे टेंपो से भीषण टक्कर हो गई। जिसमें युवक को गंभीर चोटे आई। सूचना पर परिजन घायल युवक को लेकर नजदीकी सीएचसी पहुंचे। यहां युवक की हालत गंभीर पता कर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल भेज दिया। जहां डॉक्टरों ने घायल …

बाराबंकी। थाना सतरिख अंतर्गतबाइक से जा रहे एक 19 साल युवक की सड़क पर जा रहे टेंपो से भीषण टक्कर हो गई। जिसमें युवक को गंभीर चोटे आई। सूचना पर परिजन घायल युवक को लेकर नजदीकी सीएचसी पहुंचे। यहां युवक की हालत गंभीर पता कर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल भेज दिया। जहां डॉक्टरों ने घायल युवक की नाजुक हालत देखते हुए लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

थाना सतरिख के सेठ मऊ बबुरिया गांव निवासी नंदू तिवारी पुत्र आनंद 19 वर्ष घर के काम से रुदौली में अपनी बहन के घर जा रहे थे। रास्ते में जैदपुर के पास पहुंचने पर दूसरी तरफ से आ रहे तेज रफ्तार टेंपो ने अनियंत्रित होकर सड़क पर जा रहे बाइक सवार को सामने से ठोकर मार कर मौके से फरार हो गया।

टेंपो की ठोकर से युवक गंभीर अवस्था में घायल हो गया। जिसे परिजन इलाज के लिए नजदीकी सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे गंभीर बताकर जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान स्थिति बिगड़ने पर डॉक्टरों ने युवक को लखनऊ ट्रामा भेज दिया।

पढ़ें-बाराबंकी: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार हुआ गंभीर रूप से घायल

संबंधित समाचार