T20 World Cup: इंग्लैंड के खिलाफ नहीं चले तो टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो सकते हैं विराट कोहली
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 16 अक्टूबर से 13 नवंबर के बीच होने वाला है। भले ही इसे शुरू होने में अभी तीन महीने से ज्यादा का समय है लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में कौन-कौन से खिलाड़ी चुने जाएंगे यह तय होना अभी बाकी है। इसी बीच खबर आ रही है टीम इंडिया के पूर्व …
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 16 अक्टूबर से 13 नवंबर के बीच होने वाला है। भले ही इसे शुरू होने में अभी तीन महीने से ज्यादा का समय है लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में कौन-कौन से खिलाड़ी चुने जाएंगे यह तय होना अभी बाकी है। इसी बीच खबर आ रही है टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली के लिए कुछ भी अच्छा होता नजर नहीं आ रहा है। मीडिया रिपोर्टस की माने तो इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज में विराट कोहली का बल्ला नहीं चला तो वह टी20 वर्ल्ड कप की स्क्वॉड से बाहर भी हो सकते हैं। इसकी खास वजह है कि पिछले काफी समय से विराट कोहली का बल्ला नहीं चल रहा। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज विराट कोहली के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
रिपोर्ट की माने तो टीम मैनेजमेंट के एक फैसले ने इशारा कर दिया है कि कोहली का टी-20 करियर खतरे में पड़ सकता है। बुधवार को वेस्टइंडीज दौरे के लिए जो टीम चुनी गई है, वो सिर्फ वनडे सीरीज के लिए है। ऐसे में ये साफ है कि इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में कोहली के प्रदर्शन को देखा जाएगा।
वेस्टइंडीज दौरे की कमान शिखर धवन को दी गई है। वहीं, टीम में लगातार बदलाव देखने को मिले हैं। सीनियर खिलाड़ियों को लगभग हर सीरीज के बाद एक सीरीज के लिए आराम दिया गया है। खास तौर से रोहित और कोहली ने काफी अधिक आराम लिया है। स्थाई कप्तान बनने के बाद रोहित ने भारत के अधिकतर मैच मिस किए हैं। पिछले कुछ सालों में केवल ऋषभ पंत ने ही भारत के लिए अधिकतर मैचों में हिस्सा लिया है।
ये भी पढ़ें:- सानिया ने मिश्रित युगल सेमीफाइनल में हार के साथ विम्बलडन से ली विदा
