उन्नाव: दो कुंतल गांजे के साथ पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। जिले की गंगाघाट पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। गंगा घाट पुलिस ने एसओजी टीम के साथ मिलकर गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ट्रांस गंगा सिटी के गेट नंबर 3 से दो अभियुक्तों को 2 कुंतल गांजा और एक स्कॉर्पियो के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसपी उन्नाव ने बताया इस कार्य …

उन्नाव। जिले की गंगाघाट पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। गंगा घाट पुलिस ने एसओजी टीम के साथ मिलकर गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ट्रांस गंगा सिटी के गेट नंबर 3 से दो अभियुक्तों को 2 कुंतल गांजा और एक स्कॉर्पियो के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसपी उन्नाव ने बताया इस कार्य के लिए एसओजी टीम और पुलिस टीम को 15000 रुपये पुरस्कार दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक उन्नाव दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि गंगाघाट पुलिस बल व एसओजी सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ट्रांस गंगासिटी गेट नं. 3 के पास से दो अभियुक्तगण अभिषेक तिवारी पुत्र रामखिलावन तिवारी उम्र करीब 22 वर्ष व अंश पटेल पुत्र बिन्दाचरण उम्र करीब 23 वर्ष निवासीगण ग्राम शिवपुर थाना अचलगंज उन्नाव को 8 बोरो में 2 कुंटल नाजायज गांजा मय एक स्कार्पियो गाड़ी नं. CG 04CQ 9019 के साथ गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त पंजीकृत किया गया है एवं अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें:- पढ़ें:-बरेली: फर्जी आधार और जाति प्रमाण पत्र बनाने वाले चार लोगों को एसओजी टीम ने किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार