मुरादाबाद: आयुष्मान पखवाड़े में बनेगा अंत्योदय कार्ड धारकों का गोल्डेन कार्ड
मुरादाबाद, अमृत विचार। अंत्योदय आयुष्मान पखवाड़ा जनपद में 20 जुुलाई तक मनेगा। इस पखवाड़े के दौरान अंत्योदय राशन कार्ड धारकों के आयुष्मान भारत योजना का कार्ड बनेगा। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी डा. अजय कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में योजना के छह हजार अंत्योदय राशनकार्ड धारकों के ही आयुष्मान कार्ड बन …
मुरादाबाद, अमृत विचार। अंत्योदय आयुष्मान पखवाड़ा जनपद में 20 जुुलाई तक मनेगा। इस पखवाड़े के दौरान अंत्योदय राशन कार्ड धारकों के आयुष्मान भारत योजना का कार्ड बनेगा।
प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी डा. अजय कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में योजना के छह हजार अंत्योदय राशनकार्ड धारकों के ही आयुष्मान कार्ड बन पाए है। जबकि लगभग 21 हजार शेष हैं जो आयुष्मान कार्ड नहीं बनवा पाए हैं। उनके कार्ड 20 जुलाई तक विशेष शिविर में बनाया जाएगा।
पात्र लाभार्थी किसी भी जन सेवा केंद्र,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आयुष्मान पैनल से जुड़े निजी अस्पताल, जिला अस्पताल में जाकर अंत्योदय राशन कार्ड दिखाकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। जिनके नाम पहले से योजना में हैं, केवल उन्हीं का कार्ड विभाग बना रहा है।
अंत्योदय राशन कार्ड धारकों का कार्ड बनवाने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने सभी राशन डीलर को निर्देश जारी कर दिया है। वह अपने यहां राशन लेने के लिए आने वाले अंत्योदय राशनकार्ड धारकों को आयुष्मान कार्ड बनवाने में सहयोग करें।
आशा व आरोग्य मित्र को मिलेगी राशि
जो भी आशा या आरोग्य मित्र लक्षित परिवार में किसी एक का आयुष्मान कार्ड बनवाएंगे,। उन्हें पांच रूपये रुपए और परिवार में एक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनवाने पर दस रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। ऐसे में आशाओं से अपील की जा रही है कि वह अपने क्षेत्र के अंत्योदय राशन कार्डधारकों का आयुष्मान कार्ड जल्द बनवाने में जुटें।
