लखनऊ: हाईकोर्ट के पूर्व एजीए समेत तीन खातों से साइबर ठगों ने उड़ा लिए सवा लाख रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। साइबर जालसाजों ने हाईकोर्ट के पूर्व एजीए अजय कुमार शुक्ला समेत तीन लोगों के खातों से एक लाख 25 हजार रुपये निकाल लिए। ट्रांजेक्शन मैसेज आने पर पीड़ितों को धोखाधड़ी की जानकारी हुई। जिसकी शिकायत विभूतिखंड, पीजीआई और सआदतगंज कोतवाली में कराई गई है। हाईकोर्ट पूर्व एजीए अजय कुमार शुक्ला का एसबीआई में अकाउंट …

लखनऊ। साइबर जालसाजों ने हाईकोर्ट के पूर्व एजीए अजय कुमार शुक्ला समेत तीन लोगों के खातों से एक लाख 25 हजार रुपये निकाल लिए। ट्रांजेक्शन मैसेज आने पर पीड़ितों को धोखाधड़ी की जानकारी हुई। जिसकी शिकायत विभूतिखंड, पीजीआई और सआदतगंज कोतवाली में कराई गई है। हाईकोर्ट पूर्व एजीए अजय कुमार शुक्ला का एसबीआई में अकाउंट है। उन्हें अन्जान नम्बर से पूजा ने

फोन किया। बैंक कर्मी के तौर पर परिचय देते हुए खाते से जुड़ी डिटेल पूछ ली। इसके बाद ही खाते से करीब 30 हजार रुपये निकल गए। ट्रांजेक्शन होने की बात पता चलने पर अजय ने विभूतिखंड कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं एसएसबी मोहनलालगंज में परमेश्वर कुमार शर्मा हवलदार हैं। उन्हें कोरियर कर्मी बन ठग ने फोन किया। जिसने परमेश्वर से कहा कि आपका एक पार्सल आया हुआ है। जो काफी दिन से कोरियर कम्पनी में पड़ा है। समय से पार्सल नहीं लिए जाने के कारण यह वापस भेज दिया जाएगा।

परमेश्वर ने पार्सल उन्हें देने के लिए कहा। इस पर कथित कोरियर कर्मी ने उन्हें एक लिंक भेज कर पांच रुपये का ट्रांजेक्शन करने के लिए कहा। बताए अनुसार लिंक खोलने के बाद ही परमेश्वर के खाते से 48 हजार रुपये निकल गए। वहीं सआदतगंज नूरबाड़ी निवासी विनीत कुमार के खाते से उनकी जानकारी के बिना ही 49 हजार रुपये निकल गए। अंदेशा है कि विनीत के एटीएम कार्ड का क्लोन बना कर ठगी की गई है।

यह भी पढ़ें:-प्रयागराज : हाईकोर्ट ने गोमांस रखने के खिलाफ दाखिल याचिका की खारिज

संबंधित समाचार