अयोध्या: रांची से लौटे सीएमएस निकले कोरोना पॉजिटिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जनपद की सीमा स्थित 100 सैय्या संयुक्त चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रजत चौरसिया कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं। बताते चलें कि 100 सैय्या संयुक्त चिकित्सालय पिठला कुमारगंज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रजत चौरसिया विगत दिनों अवकाश पर …

अयोध्या। जनपद की सीमा स्थित 100 सैय्या संयुक्त चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रजत चौरसिया कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

बताते चलें कि 100 सैय्या संयुक्त चिकित्सालय पिठला कुमारगंज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रजत चौरसिया विगत दिनों अवकाश पर थे। वह अवकाश के दिनों में अपने रिश्तेदारी झारखंड स्थित रांची जनपद में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए थे। लौटने के बाद अस्पताल में उन्हें दिक्कत महसूस हुई और स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट कराया।

जहां वह रिपोर्ट आने के बाद कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद वह होम आइसोलेट हो गए हैं तथा अपने इस संपर्क में आए लोगों से अपना स्वास्थ्य परीक्षण कोरोना टेस्ट कराने की अपील की है।

पढ़ें-मेरठ: गैंगस्टर व भू माफिया यशपाल तोमर की करोड़ों की कोठी पुलिस ने की जब्त

संबंधित समाचार