अयोध्या: खंड विकास अधिकारी को आठ सूत्रीय मांग पत्र देकर प्रधानों ने मांगे अपने अधिकार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या/तारुन। ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने गुरुवार को प्रशिक्षु उप जिलाधिकारी/खंड विकास अधिकारी को 8 सूत्रीय मांग पत्र देकर अपने अधिकार मांगे हैं। इसके साथ ही कई समस्याओं के निराकरण के लिए आवाज उठाई है। ग्राम प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश सिंह कक्कू ने बताया ग्राम प्रधानों का मनरेगा …

अयोध्या/तारुन। ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने गुरुवार को प्रशिक्षु उप जिलाधिकारी/खंड विकास अधिकारी को 8 सूत्रीय मांग पत्र देकर अपने अधिकार मांगे हैं। इसके साथ ही कई समस्याओं के निराकरण के लिए आवाज उठाई है। ग्राम प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश सिंह कक्कू ने बताया ग्राम प्रधानों का मनरेगा योजना से संबंधित मामले का समय पर निराकरण कर भुगतान किया जाए। जिन ग्राम पंचायतों में रोजगार सेवक नहीं है।

उन ग्राम  पंचायतों के ग्राम प्रधानों को मनरेगा योजना के तहत कार्य प्रगति के लिए मस्टर रोल दिया जाए। कच्चे कार्यों की मजदूरी भुगतान का डोगल सप्ताह के बजाय प्रतिदिन लगाए जाने का आदेश दिया जाए। पंचायत सचिव लोगों को जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र व परिवार रजिस्टर की नकल के लिये इधर-उधर चक्कर लगवाते है। उन्हें निर्देशित किया जाए कि समय से कार्य करें। इसके अलावा चकमार्ग पर अवैध कब्जों का सीमांकन लेखपाल व पुलिस टीम की मौजूदगी में हो।

मनरेगा योजना के तहत छोटी ग्राम पंचायतों को वरीयता क्रम में रखा जाए और मेट की नियुक्ति ग्राम प्रधानों की सहमति से हो। राम बुझारत वर्मा, दिनेश कुमार, देवी प्रसाद मौर्य, अखण्ड प्रताप मौर्य, ओम प्रकाश वर्मा, दिनेश कुमार, अर्जुन कुमार, कृपा शंकर गिरी, सन्दीप वर्मा, देव कुमार वर्मा, राधेश्याम वर्मा, हृदयराम शर्मा सहित अन्य ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: ब्लॉक अध्यक्ष व उसके परिवार पर हमले के विरोध में भाकियू ने दिया धरना

संबंधित समाचार