लखनऊ : एमपी एमएलए कोर्ट ने कांग्रेस नेता राज बब्बर को माना दोषी, सुनाई दो साल की सजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। मशहूर फिल्म अभिनेता और कांग्रेस के नेता राज बब्बर बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं। उन्हें एमपी एमएलए कोर्ट ने दो साल की सज़ा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने उन पर 8500 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। राज बब्बर सरकारी कार्य बाधा और मारपीट के दोषी ठहराए गए हैं। …

लखनऊ, अमृत विचार। मशहूर फिल्म अभिनेता और कांग्रेस के नेता राज बब्बर बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं। उन्हें एमपी एमएलए कोर्ट ने दो साल की सज़ा सुनाई है।

इसके साथ ही कोर्ट ने उन पर 8500 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। राज बब्बर सरकारी कार्य बाधा और मारपीट के दोषी ठहराए गए हैं। राज बब्बर फैसला सुनाए जाते समय कोर्ट में मौजूद रहे।

2 मई 1996 में मतदान अधिकारी ने वजीरगंज में एफआईआर दर्ज कराई थी। उस समय राज बब्बर वहां से सपा के प्रत्याशी थे। उनके ऊपर मतदान अधिकारी से मारपीट का मामला दर्ज कराया गया था। हालांकि इस मामले में कांग्रेस नेता राज बब्बर को अंतरिम जमानत मिल गयी है।

यह भी पढ़ें –यूपी चुनाव: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की नई लिस्ट, राज बब्बर का सूची में नाम गायब…

संबंधित समाचार