संभल: किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी मां-बेटे गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/रजपुरा, अमृत विचार। पुलिस ने किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म करने के आरोपी मां-बेटे गिरप्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों भागने के प्रयास कर रहे थे। फिलहाल आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। गुरुवार को गुन्नौर पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस …

संभल/रजपुरा, अमृत विचार। पुलिस ने किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म करने के आरोपी मां-बेटे गिरप्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों भागने के प्रयास कर रहे थे। फिलहाल आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
गुरुवार को गुन्नौर पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में गश्त कर रही थी।

इस दौरान मुखबिर ने गुन्नौर नेहरू चौक पर मां-बेटे के खड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे। लेकिन पुलिस ने दौड़कर कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया और थाना लेकर आ गई। थाना निरीक्षक प्रभारी वीरेंद्र पाल पूनिया ने बताया कि थाना हयातनगर क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी पांच जून को अपने परिजनों के साथ गुन्नौर में राजघाट पर गंगा स्नान करने के लिए आई थी।

नहाने के बाद गांव कनहुआ निवासी सुखवीर ने अपनी मां रामनिया उर्फ रामा के साथ मिलकर अपहरण कर लिया था और बाद में सुखवीर ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो व एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर 25 जून को किशोरी बरामद कर लिया था। गुरुवार को वांछित चल रहे मां-बेटे को नेहरू चौक से गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें:- कानपुर: प्रेमी के साथ रह रही पत्नी को पति ने ट्रैक्टर से कुचलकर उतरा मौत के घाट, जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार