कानपुर: चलती ट्रेन के गेट पर खड़ी युवती का अचानक फिसला पांव, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। नांदेड़ से कानपुर आ रही युवती की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गयी। वह अपने भाई के साथ नांदेड़ से अपने घर कानपुर आ रही थी। ट्रेन के गेट पर खड़ी युवती का पैर अचानक फिसल गया, जिससे वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गई। घटना होते ही चेन खींचकर ट्रेन को रोका …

कानपुर। नांदेड़ से कानपुर आ रही युवती की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गयी। वह अपने भाई के साथ नांदेड़ से अपने घर कानपुर आ रही थी। ट्रेन के गेट पर खड़ी युवती का पैर अचानक फिसल गया, जिससे वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गई। घटना होते ही चेन खींचकर ट्रेन को रोका गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ट्रेन से हुई यह घटना जालौन जिले के उरई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भूआ के पास की है। जानकारी के अनुसार मृतका नेहा शहर के जूही थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर में रहने वाले अवधेश पांडेय की 26 वर्षीय पुत्री नेहा है। वह भाई लंकेश के पास नांदेड़ गई थी। वहां से कोचीन एक्सप्रेस से नांदेड़ से कानपुर के लिये आ रही थी। वह ट्रेन के गेट पर खड़ी थी कि अचानक पैर फिसलने से वह गिर पड़ी और ट्रेन के नीचे आ गयी।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, नहीं हो सकी शव की शिनाख्त

संबंधित समाचार