बलिया : काली के पोस्टर पर आक्रोश, थाने में दी तहरीर
बलिया । लखनऊ के बाद बलिया जिले में भी डाक्यूमेंट्री फिल्म काली के पोस्टर पर हिंदू संगठनों में आक्रोश दिखाई देने लगा है। गुरुवार को अधिवक्ता वरुण पांडेय ने हिंदू धार्मिक भावनाओं के अपमान पर निर्माता सहित अन्य सहयोगियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि मां …
बलिया । लखनऊ के बाद बलिया जिले में भी डाक्यूमेंट्री फिल्म काली के पोस्टर पर हिंदू संगठनों में आक्रोश दिखाई देने लगा है। गुरुवार को अधिवक्ता वरुण पांडेय ने हिंदू धार्मिक भावनाओं के अपमान पर निर्माता सहित अन्य सहयोगियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
बता दें कि मां काली के पोस्टर को लेकर राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया है। जिसकी तपिश अब बलिया तक भी पहुंच चुकी है। मां काली के जारी पोस्टर पर हिंदू संगठनों में आक्रोश दिखाई देने लगा है। इस सम्बन्ध में अधिवक्ता वरुण पांडेय ने कहा कि इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली के जारी पोस्टर में हिंदू देवी मां काली को सिगरेट पीते दिखाया गया है।
जिससे हिंदू धार्मिक भावना अपमानित हो रही है। इस पर अपमान पर फिल्म निर्माता सहित अन्य सहयोगियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। इसको लेकर अधिवक्ता कोतवाली पहुंचे और थाने में तहरीर दी। इस मौके पर समीप ठाकुर, विवेकानंद पांडेय, कौशल सिंह, कौशल चौरसिया, दिनेश राय व कामेश्वर राय मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- जानिए कौन हैं Leena Manimekalai जिसने मां काली को सिगरेट पीते हुए दिखाया, गिरफ्तारी की उठी मांग
