आज का राशिफल। 08 जुलाई, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज नई जॉब की तलाश कर रहे हैं तो सफलता मिलेगी। लघु उद्योगों में आपको सफलता मिलेगी। तीर्थ यात्रा की योजना बना सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आप भाग लेंगे। शेयर मार्केट से धन लाभ प्राप्त होगा। विरोधियों के ऊपर भारी पड़ेंगे। वृष आज रुका हुआ धन आपको वापस मिलेगा। आपकी सूझबूझ की लोग …

मेष

आज नई जॉब की तलाश कर रहे हैं तो सफलता मिलेगी। लघु उद्योगों में आपको सफलता मिलेगी। तीर्थ यात्रा की योजना बना सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आप भाग लेंगे। शेयर मार्केट से धन लाभ प्राप्त होगा। विरोधियों के ऊपर भारी पड़ेंगे।

वृष

आज रुका हुआ धन आपको वापस मिलेगा। आपकी सूझबूझ की लोग प्रशंसा करेंगे। व्यवसाय में आपको शानदार परिणाम मिलेंगे। बच्चों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। आपकी सलाह से लोगों को लाभ प्राप्त होगा।

मिथुन

आज आपको मेहनत के दम पर उत्तम सफलता मिलने की संभावना है। परिजनों के साथ बहस हो सकती है। कटु वचनों के कारण लोग आपसे दूरी बना सकते हैं। अपने विचारों को दूसरों पर न लादें। अपने रुचिपूर्ण कार्यों को समय अवश्य दें।

कर्क

आज दोस्तों की मदद से आपकी कोई योजना सफल होगी। ज्यादा मेहनत करने के कारण शरीर में थकावट हो सकती है। ऑफिस में आपके पास काम की अधिकता रहेगी। वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। बॉस का विरोध झेलना पड़ सकता है।

सिंह

आज मांगलिक कार्यों को लेकर बाधा दूर हो सकती है। व्यवसाय में बड़ा फेरबदल कर सकते हैं। छोटे भाई-बहनों की मदद करनी पड़ेगी। कानूनी मामलों में आपको सफलता मिलेगी। सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे।

कन्या

आज पूरा दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। किन्तु आप हर समस्या का समाधान कुशलता से कर लेंगे। अपने करियर को लेकर कुछ कनफ्यूज हो सकते हैं। प्रतिष्ठित व्यक्तियों को अपमानित होना पड़ सकता है। आज किसी से कोई बड़ा वादा न करें।

तुला

आज नई तकनीक का प्रयोग आप सीख सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन उत्कृष्ठ रहने वाला है। ज़िम्मेदारी के साथ सभी काम करेंगे जिसका सुखद परिणाम आपको प्राप्त होगा। फोन के माध्यम से आपको शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक

आज अपनी दिनचर्या को स्वस्थ और व्यवस्थित रखें वरना रोग वृद्धि हो सकती है। आज शरीर में दुर्बलता रहेगी। नये प्रोजेक्ट्स में निवेश करने से पूर्व थोड़ी सावधानी रखें। बेकार की बातों में समय बर्बाद न करें। मन में स्वार्थ सिद्धि की भावना रहेगी।

धनु

आज संपत्ति के मामले आज हल होने की संभावना है। रिश्तेदारों से साथ आपके संबंध मधुर होंगे। लोग आपकी बातों से प्रभावित रहेंगे। आपकी व्यावसायिक योजना सफल होगी। आपकी मनोकामना पूर्ण हो सकती है।

मकर

आज परिवार के सभी सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। विवाह योग्य सन्तान के विवाह की चर्चा को लेकर उत्साहित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। धन लाभ के बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं।

कुंभ

आज ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। एकाग्रता में कमी होने के कारण थोड़ी परेशानी हो सकती है। उच्च अधिकारी आपसे ईर्ष्या का भाव रख सकते हैं। पैतृक संपत्ति के विवाद दूर होने के योग बन रहे हैं। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी।

मीन

आज कोर्ट-कचहरी के मामलों में थोड़े सावधान रहें। गलत प्रवृत्ति के लोगों के साथ संपर्क न रखें। पेट में कुछ विकार उत्पन्न हो सकते हैं। आपके कुछ काम बिगड़ सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में ज्यादा भावुक नहीं होना चाहिये। अभिनय और संगीत आदि में रुचि लेंगे।