बहराइच: कमजोर बूथ को मजबूत बनाने के लिए भाजपा का कार्यकर्ताओं से संवाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। भाजपा बूथ सशक्तिकरण अभियान के निमित्त कमजोर बूथ पर भाजपा को मजबूत बनाने के लिए प्रवास और संवाद कार्यक्रम मटेरा विधान सभा में आयोजित किया। प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत सदस्य विधान परिषद डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने विधानसभा मटेरा के विभिन्न बूथों पर प्रवास किया। प्रवास कार्यक्रम के क्रम में सर्वप्रथम भाजपा मंडल अध्यक्ष मटेरा …

बहराइच। भाजपा बूथ सशक्तिकरण अभियान के निमित्त कमजोर बूथ पर भाजपा को मजबूत बनाने के लिए प्रवास और संवाद कार्यक्रम मटेरा विधान सभा में आयोजित किया।

प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत सदस्य विधान परिषद डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने विधानसभा मटेरा के विभिन्न बूथों पर प्रवास किया। प्रवास कार्यक्रम के क्रम में सर्वप्रथम भाजपा मंडल अध्यक्ष मटेरा आलोक अग्रवाल व बूथ प्रभारी अनिल सिंह के साथ अमवा मौलवी के बूथ संख्या 92 पर मंडल महामंत्री मनोज सिंह के आवास पर उपस्थित बूथ अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह व बूथ समिति के सदस्यों, उपस्थित जनसमुदाय व लाभार्थियों के साथ संवाद स्थापित कर समीक्षा की।

प्रवास कार्यक्रम के क्रम में नवाबगंज मंडल अध्यक्ष बलवंत सिंह व बूथ प्रभारी मनोज सिंह जी के नेतृत्व में बूथ संख्या 72 पर बूथ अध्यक्ष इंद्रपाल लोधी के साथ पहुंचकर उपस्थित लोगों के साथ संवाद स्थापित कर 2024 चुनाव में बूथ को मजबूत करने के विषय में चर्चा की ।

जिला महामंत्री महिला मोर्चा उर्मिला शुक्ला, जिला आई टी प्रमुख प्रमोद पाण्डेय, धर्मराज जायसवाल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आनंद जायसवाल, गौरव शुक्ला, सेक्टर संयोजक राम बक्श सिंह, पुनीत सिंह, पुष्पा चौधरी, बूथ अध्यक्ष नकछेद सोनी, दिनेश जायसवाल, संतोष श्रीवास्तव, विपिन सिंह, रण विजय सिंह, शकील प्रधान, आवेश, कुलदीप सिंह, राम प्रकाश सिंह, शिव बरन सिंह, राज कुमार यादव, राम सुहावन यादव, जय कुमार सिंह, जनक बहादुर सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

पढ़ें-बरेली: अफसर लोगों को दिग्भ्रमित कर जबरन जुड़वा रहे नाला

संबंधित समाचार