कावड़ यात्रा मार्ग पर बंद रहेंगी मांस और मछली की दुकानें: बहराइच थानाध्यक्ष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जरवलरोड थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक की अध्यक्षता में शांति सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। सावन माह को लेकर निकलने वाले कांवड़ यात्रा संपर्क मार्ग पर थानाध्यक्ष ने मांस और मछली की दुकान संचालन पर रोक लगा दी है। थाने में आयोजित बैठक में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने श्रावण मास में कांवड़ …

बहराइच। जरवलरोड थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक की अध्यक्षता में शांति सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। सावन माह को लेकर निकलने वाले कांवड़ यात्रा संपर्क मार्ग पर थानाध्यक्ष ने मांस और मछली की दुकान संचालन पर रोक लगा दी है।

थाने में आयोजित बैठक में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के शांति बनाए रखने की बात लोगों से कही। विभिन्न क्षेत्रों से बैठक में आए शिवभक्तों, ग्राम वासियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं गणमान्य जनों से थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने किसी भी प्रकार की कठिनाई से अवगत कराने की अपील करते हुए रूट एवं व्यवहारिक विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहाकि शासन की मंशा के अनुरूप किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न करने वाले आराजक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा यात्रा मार्ग पर माश मछली अंडा इत्यादि की दूकानें बंद रहेंगी। नशे की हालत में लोगों को फटकने भी नहीं दिया जाएगा। कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा सुविधा शासन की प्राथमिकता है जिसका पालन किया जाएगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक पुलिसकर्मी भाजपा नेता ओम प्रकाश अवस्थी,भाजपा नेता प्रमोद गुप्ता हिंदू युवा वाहिनी से राजेश कुमार श्रीवास्तव उपनिरीक्षक रामदेव यादव, उप निरीक्षक राणा राज सिंह, महिला उप निरीक्षक गीता यादव, कांस्टेबल विजय कुमार, शिवानी त्रिपाठी, हेड मुहर्रिर राम शंकर यादव, मुंशी उत्तम शर्मा, के अलावा आदि शिवभक्त कांवड़िया यात्रा के संयोजक संचालक उपस्थित रहे।

पढ़ें-बहराइच: कमजोर बूथ को मजबूत बनाने के लिए भाजपा का कार्यकर्ताओं से संवाद

संबंधित समाचार