IND vs ENG : हार्दिक पांड्या का शानदार प्रदर्शन, भारत ने इंग्लैंड को 50 रन से हराया
साउथैंप्टन। हार्दिक पांड्या (51 रन, चार विकेट) के ऑल राउंड प्रदर्शन की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को पहले टी20 मुकाबले में 50 रन से मात दी। भारत ने गुरुवार को साउथैम्पटन में खेले गये मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सामने 199 रन का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में इंग्लैंड सिर्फ 148 …
साउथैंप्टन। हार्दिक पांड्या (51 रन, चार विकेट) के ऑल राउंड प्रदर्शन की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को पहले टी20 मुकाबले में 50 रन से मात दी। भारत ने गुरुवार को साउथैम्पटन में खेले गये मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सामने 199 रन का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में इंग्लैंड सिर्फ 148 रन पर ही ऑल आउट हो गयी। 199 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने अपने शुरुआती चार विकेट सिर्फ 33 रन पर ही गंवा दिये। आलराउंडर हार्दिक पांड्या (51) के शानदार अर्धशतक और सूर्यकुमार यादव (39), दीपक हुड्डा (33) तथा कप्तान रोहित शर्मा (24) की तेज तर्रार पारियों से भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी 20 में गुरूवार को 20 ओवर में आठ विकेट पर 198 रन का मजबूत स्कोर बना लिया। वो भारत के लिए एक मैच में अर्धशतक जमाने के साथ-साथ 4 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं। उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत ने पॉवरप्ले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 66 रन ठोक डाले। कोरोना से उबरने के बाद टीम में लौटे कप्तान रोहित शर्मा ने 14 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 24 रन बनाये। ईशान किशन आठ रन बनाकर आउट हुए। दोनों बल्लेबाजों को ऑफ स्पिनर मोईन अली ने आउट किया। दीपक हुड्डा 17 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 33 रन बनाकर आउट हुए जबकि सूर्य ने 19 गेंदों पर 39 रन में चार चौके और दो छक्के लगाए। भारतीय पारी को संभालने का काम हार्दिक ने किया जिन्होंने 33 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 51 रन बनाये।
Pandya stars with both bat and ball in Southampton. ?
??????? #ENGvIND ?? | @vitality_uk pic.twitter.com/vNKLZiCOFL
— England Cricket (@englandcricket) July 8, 2022
अक्षर पटेल ने 12 गेंदों में 17 रन और दिनेश कार्तिक ने सात गेंदों में नौ रन बनाये। भारत अंतिम ओवरों में थोड़ा धीमा रहा और आखिरी तीन ओवरों में 20 रन ही बटोर सका। इंग्लैंड की तरफ से मोईन अली और क्रिस जॉर्डन ने दो-दो विकेट लिए। भारत ने लगातार विकेट गिरते रहने के बावज़ूद तेज़ शुरूआत की थी और लगातार रनों की गति को बनाए रखा था। बीच में दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या ने कमाल की पारियां खेलीं और एक समय लगा था कि भारत 200 से ऊपर का बड़ा स्कोर खड़ा करेगा। लेकिन अंतिम पांच ओवरों में इंग्लिश गेंदबाज़ों ने कमाल की वापसी की और सिर्फ़ 41 रन देते हुए भारत के चार प्रमुख विकेट लिए और भारत को 200 के भीतर ही बांध दिया।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, अक्षर पटेल, सूर्य कुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
इंग्लैंड- जेसन रॉय, जोस बटलर (कप्तान), डेविड मलान, मोईन अली, लियाम लिविंगस्टोन, हैरी ब्रुक, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, टाइमल मिल्स, मैथ्यू पार्किंसन, रीस टोपले।
ये भी पढ़ें:- जालंधर डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप तीन अगस्त से शुरू, पोस्टर जारी
