प्रयागराज: शहर के कई क्षेत्रों के बदले जाएंगे जर्जर पाइप, 10 करोड़ रुपये की लगेगी लागत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज में अब कई शहरी क्षेत्र के लोगों को दूषित पानी की समस्या से मिलेगा छुटकारा। बता दें की शहरों में जलकल की ओर जर्जर हो चुकी पाइपों को बदलने के लिए सर्वे शुरू हो गया है। सर्वे के दौरान पता चला कि पहले फेज में पाइपो को बदलने के लिए 10 …

प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज में अब कई शहरी क्षेत्र के लोगों को दूषित पानी की समस्या से मिलेगा छुटकारा। बता दें की शहरों में जलकल की ओर जर्जर हो चुकी पाइपों को बदलने के लिए सर्वे शुरू हो गया है। सर्वे के दौरान पता चला कि पहले फेज में पाइपो को बदलने के लिए 10 करोड़ रुपये की लागत लगाई जाएगी।

यह सभी पाइपें 20 वर्ष से अधिक पुरानी हो चुकी हैं जिसको बदलने का काम शुरू हो जाएगी। बता दें कि ऐसी पाइप भी बदली जाएगी जिनका सीवर लाइन कनेक्‍शन के दौरान टूट गई थी।

जानें शहर के किन मोहल्‍लों को दूषित पानी से मिलेगा छुटकारा

बता दें कि शहर के कटरा, करेली, एलनगंज, सलोरी, चौक, तेलियरगंज, प्रीतमनगर, मम्फोर्डगंज, हिम्मतगंज, चकिया, बेली, म्योराबाद सहित शहर के कई वार्डों में पाइप जो क्षतिग्रस्त होने के कारण हजारों घरों में दूषित पानी की आपूर्ति होती रहती है।

जलकल के अधिकारी इसे ठीक करते हैं लेकिन चंद दिनों बाद पाइप में लीकेज के कारण फिर से दूषित पानी की आपूर्ति होने लगती है। 200 किलोमीटर से अधिक दूरी में नई पाइप लाइन बिछाने के लिए सर्वे पूरा किया जा चुका है।

मामले को लेकर जलकल विभाग के महाप्रबंधक हरिश्चंद्र बाल्मीकि ने बताया कि लोगों को पेयजल की समस्या से परेशान नहीं होना पड़ेगा, इसके लिए यह कदम उठाया जा रहा है। जल्द ही शहर की जर्जर हुई सभी को पाइपों को बदला जाएगा।

अमृत योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के लिए 1400 किलो मीटर तक सर्वे किया जाएगा। झूंसी और नैनी एरिया में 500 किलो मीटर तक सर्वे किया जा चुका है। फाफामऊ, मलाका, फूलपुर सहित कई क्षेत्रों में सर्वे जल्द शुरू होगा। लगभग दो वर्ष पहले शहरी सीमा में 97 ग्रामसभाओं को शहरी सीमा में शामिल किया गया है।

पढ़ें-मुरादाबाद : नलकूप लगवाने को चुने गए दो स्थानों पर जमीन को लेकर फंसा पेंच

संबंधित समाचार