गाजियाबाद: नूपुर के बयान का समर्थन करने वाले व्यापारी को मिली कन्हैया लाल की तरह मारने की धमकी, जानें पूरा मामला
गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद में नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन करने पर कन्हैया लाल की तरह मारने की व्यापारी को धमकी दी गई थी जिसका खुलासा अब हो गया है। जिसके एक आरोपी को पुलिस ने को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि बीजेपी की निलंबित नेता नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन …
गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद में नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन करने पर कन्हैया लाल की तरह मारने की व्यापारी को धमकी दी गई थी जिसका खुलासा अब हो गया है। जिसके एक आरोपी को पुलिस ने को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि बीजेपी की निलंबित नेता नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन एक व्यापारी ने किया था। जिसको जान से मारने की दी गई थी। मामले का खुलासा होने पर में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला गाजियाबाद के थाना लोनी बॉर्डर इलाके में व्यापारी देवेन्द्र ढाका को नूपुर के बयान का समर्थन करने पर धमकी भरा पत्र मिला था।
बता दें धमकी भरी ये पत्र सदर पठान नाम के एक शख्स ने स्पीड पोस्ट के जरिए भेजा था। जिसमें लिखा था कि उसे उदयपुर के कन्हैयालाल की तरह मौत के घाट उतार देंगे। धमकी के पत्र पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए लोनी क्षेत्र के ही परवेज अली नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने पड़ोसी को फंसाने के लिए ये पत्र लिखा था।
व्यापारी को लेकर मिली धमकी पर पुलिस का कहना हैं कि लोनी बॉर्डर इलाके के व्यापारी देवेन्द्र ढाका को 4 जुलाई को एक धमकी भरा पत्र भेजा गया था, जिसमें उसे धमकी दी गई थी कि जिस तरह से नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन करने पर कन्हैयालाल की हत्या कर दी गई उसी तरह ही व्यपारी देवेंद्र ढाका की भी हत्या कर दी जाएगी।
इस भरे धमकी पत्र के मिलने के बाद देवेंद्र ने फौरन पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है जिससे किसी प्रकार की अनहोनी न हो। शिकायत की सुचना मिलने के बाद पुलिस ने देवेन्द्र को सुरक्षा मुहैया कराई और इस मामले की जांच के लिए टीम का गठन कर दिया।
धमकी की मामले को लेकर पुलिस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। बता दें कि मामले को लेकर गाजियाबाद SP देहात डॉक्टर ईरज राजा ने बताया 4 जुलाई को देवेंद्र ढाका नामक व्यक्ति को सदर पठान के नाम से स्पीड पोस्ट के जरिए एक धमकी भरा पत्र मिला था। जिसमें लिखा था की उसे भी कन्हैयालाल की तरह जान से मार देंगे।
मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने लोनी क्षेत्र में रहने वाले परवेज अली नाम के शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पुलिस पूछताछ में लग गई है। पुलिस की पुछताछ में पता चला की अपने पड़ोसी सदर पठान को फंसाने के लिए उसने यह धमकी भरा पत्र व्यापारी देवेंद्र ढाका के नाम से लिखा था। जिस पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, और उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पढ़ें-अयोध्या: दस लाख की रंगदारी मामले में नहीं मिली पुलिस को कोई जानकारी
