नहीं रहे जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे, राहुल गांधी ने निधन पर शोक किया व्यक्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीडि़त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। राहुल गांधी ने ट्वीट किया “जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन से गहरा दुख हुआ। भारत और जापान के बीच सामरिक …

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीडि़त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। राहुल गांधी ने ट्वीट किया “जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन से गहरा दुख हुआ।

भारत और जापान के बीच सामरिक संबंधों को मजबूत करने में उनकी भूमिका सराहनीय रही। वह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एक स्थायी विरासत छोड़ गए हैं। उनके परिवार और जापान के लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं।” पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा, “अपने मित्र तथा जापान के पूर्व प्रधानमंत्री आबे पर हमले की खबर से गहरा धक्का लगा। मैं आबे और उनके परिवार के लिए प्रार्थना करता हूं, मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं।”

यह भी पढ़ें-नहीं रहे शिंजो आबे: PM Modi का जापानी दोस्त जो हिंदुस्तान से बेहद इश्क करता था

संबंधित समाचार