अयोध्या: जिलाधिकारी ने भूमि विकास योजना के तहत बरेहटा मांझा की स्थिति का लिया जायजा
अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने शाहनेवाजपुर मांझा, बरेहटा मांझा का भ्रमण कर ‘भूमि विकास, गृह स्थान व बाजार योजना’के प्रथम चरण के अंतर्गत भूमि अर्जन की प्रगति व स्थिति का जायजा लिया। एक्सईएन आवास विकास ने बताया कि उक्त योजना के प्रथम चरण में कुल 583.31 एकड़ भूमि पर योजना संचालित की जानी है, जिसके …
अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने शाहनेवाजपुर मांझा, बरेहटा मांझा का भ्रमण कर ‘भूमि विकास, गृह स्थान व बाजार योजना’के प्रथम चरण के अंतर्गत भूमि अर्जन की प्रगति व स्थिति का जायजा लिया। एक्सईएन आवास विकास ने बताया कि उक्त योजना के प्रथम चरण में कुल 583.31 एकड़ भूमि पर योजना संचालित की जानी है,
जिसके सापेक्ष प्रथम चरण के अंतर्गत अब तक 81.36 प्रतिशत एकड़ भूमि का कब्जा/विकास अनुबन्ध परिषद पक्ष में प्राप्त किया जा चुका है।
जिलाधिकारी ने शेष भूमि को भू-स्वामियों से सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि अर्जन करने के निर्देश दिये। उन्होंने एक्सईएन आवास विकास से फेज-1 के अन्तर्गत अब तक अर्जन की गई भूमि को समतल कराने व शाहनेवाजपुर की भूमि से वर्षा जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिये, जिससे वहां पर वर्षा जल न एकत्रित होने पाये।
नितीश कुमार ने बताया कि उक्त योजना के प्रथम चरण के अंतर्गत 39 होटल व्यवसायिक भूखंड, 9 सामुदायिक सुविधायें, 5 संस्थागत भूखंड, 19 अंतरराष्ट्रीय व राज्यों के भवनों हेतु प्रस्तावित भूखंड, 17 (2500 प्लैट्स) अल्प आय वर्ग दुर्बल आय वर्ग हेतु आरक्षित भूखंड, 65 ग्रुप हाउसिंग भूखंड, 1 पुर्नवास स्थल, 1 मनोरंजन व जलाशय हेतु निर्धारित स्थल और 3 यूटिलटी भूखंड उपलब्ध होंगे।
उन्होंने आगे बताया कि प्रथम व तृतीय चरण के अन्तर्गत प्रस्तावित कुल भूमि 1194.36 एकड़ पर कुल 40 हजार दर्शनार्थियों हेतु गेस्ट हाउस, 80 अंतरराष्ट्रीय गेस्ट हाउस, 36 राज्य व केन्द्र शासित राज्यों के भवन, आवासीय भूखंड तथा समाज के दुर्बल आय वर्ग श्रेणी हेतु भूखंड, वर्तमान ग्रामीण आबादी के पुर्नवासन हेतु पर्याप्त मात्रा में भूखंड, मनोरंजन व जलाशय भी प्रस्तावित है।
पढ़ें-अयोध्या: राम मंदिर के गर्भगृह की पहली लेयर तैयार, एयरपोर्ट निर्माण की अवधि बढ़ी
