संभल: मर्दानी बनी बेटी ने पिता के घर में घुसे बदमाश को दबोचा, ग्रामीणों ने धुना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल,अमृत विचार। थाना नखासा क्षेत्र के ठिलुपुरा गांव में गुरुवार रात पिता के घर में घुसे बदमाश को मर्दानी बनी बेटी ने दबोच लिया। उसे छुड़ाने के लिए एक बदमाश ने महिला पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गई। लेकिन उसने बदमाश को नहीं छोड़ा। शोर शराबा होने पर परिजन और पड़ोसी आ …

संभल,अमृत विचार। थाना नखासा क्षेत्र के ठिलुपुरा गांव में गुरुवार रात पिता के घर में घुसे बदमाश को मर्दानी बनी बेटी ने दबोच लिया। उसे छुड़ाने के लिए एक बदमाश ने महिला पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गई। लेकिन उसने बदमाश को नहीं छोड़ा। शोर शराबा होने पर परिजन और पड़ोसी आ गए। इसके बाद ग्रामीणों अन्य बदमाशों को भी पकड़ लिया। बदमाशों की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की और बाद में पुलिस को सौंप दिया। पुलिस बदमाशों को थाने ले आई और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया। महिला के पिता ने पुलिस को घटना के संबंध में तहरीर दी है।

  • साथी को छुड़ाने के लिए बदमाश ने महिला के सिर पर रॉड से किया हमला
  • ग्रामीणों ने दो बदमाश पकड़कर पुलिस को सौंपे, ठिलुपुरा गांव की घटना

गुरुवार रात ठिलुपुरा गांव निवासी घासीराम के घर पर दरवाजा न होने की वजह से एक बदमाश घुस गया। घर के आंगन में घासीराम के परिजन सो रहे थे। साथ में ससुराल से आई बेटी सुमन भी सो रही थी। घर में घुसे बदमाश की आहट से सुमन की नींद खुल गई। सुमन ने बदमाश को पकड़ लिया। जिस पर बदमाश ने खुद छुड़ाने का प्रयास किया। बदमाश ने साथी को छुड़ाने के लिए महिला के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

शोर शराबा होने पर आए ग्रामीणों ने दो बदमाशों को पकड़कर पीटाई की। लेकिन, एक बदमाश भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची थाना नखासा पुलिस दोनों बदमाशों को थाने ले गई। पुलिस ने रात भर बदमाशों की तलाश में जगह जगह दबिश भी दी है। साथ ही पुलिस सुबह होने पर बदमाशों की निशानदेही पर पकड़े और बदमाशों की शिनाख्त करने के लिए पीड़ित के घर पहुंची। जिस पर महिला ने हमला करने वाले बदमाश पहचान लिया।

नखासा थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र पवार का कहना है कि महिला के पिता घासीराम ने पुलिस को बताया कि बदमाश लूट के इरादे से घर में घुसे थे। विरोध करने पर बदमाशों ने बेटी के सिर पर हमला कर घायल कर दिया था। घायल का उपचार कराया गया है। मौके से दो बदमाश भी पकड़ लिए हैं। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। अभी और बदमाशों की तलाश में पुलिस भेजी गई है।

ये भी पढ़ें:- श्रीनगर की जामिया मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़ने पर लगी पाबंदी 

संबंधित समाचार