अयोध्या: बकरीद व कावड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, निकाला रूट मार्च

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या में बकरीद और कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। बकरीद को लेकर एसएसपी प्रशांत वर्मा ने शुक्रवार की शाम को पुलिस बल के साथ चौक में रूट मार्च कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। वहीं कांवड़ यात्रा और बकरीद को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी …

अयोध्या। अयोध्या में बकरीद और कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। बकरीद को लेकर एसएसपी प्रशांत वर्मा ने शुक्रवार की शाम को पुलिस बल के साथ चौक में रूट मार्च कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। वहीं कांवड़ यात्रा और बकरीद को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार मीटिंग कर रहे हैं और सभी थानों में पीस कमेटी की बैठक भी कराई जा रही है।

कांवड़ यात्रा के रूट पर पड़ने वाले संवेदनशील इलाकों को पुलिस नोट कर रही है। वहीं बकरीद को लेकर भी स्पष्ट कर दिया गया है की पहले से चले आ रहे कुर्बानी स्थलों पर ही कुर्बानी दी जाएगी। नए स्थानों पर कोई कुर्बानी नहीं दी जाएगी। एसएसपी प्रशांत वर्मा ने बताया की बकरीद और कांवड़ यात्रा को लेकर बैठक हुई है, बैठक में विस्तार से चर्चा की गई है, लोगों से परम्परागत रूप से त्यौहार मनाने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ : बकरीद को लेकर एडवायजरी जारी, कानून के दायरे में कुर्बानी करने की अपील

संबंधित समाचार