मुरादाबाद: जीविका बचाओ आंदोलन समिति के धरने में पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष
मुरादाबाद, अमृत विचार। कपूर कंपनी पर पुरानी सब्जी मंडी की बहाली और हटाए गए दुकानदारों को स्थापित करने को लेकर चल रहे आंदोलन का कांग्रेस जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने धरनास्थल पर पहुंचकर समर्थन किया। कहा, योगी सरकार गरीबों की दुकान पर बुलडोजर चलवाकर उजाड़ने में लगी आज समिति के पदाधिकारी देंगे मुरादाबाद देहात विधायक को …
मुरादाबाद, अमृत विचार। कपूर कंपनी पर पुरानी सब्जी मंडी की बहाली और हटाए गए दुकानदारों को स्थापित करने को लेकर चल रहे आंदोलन का कांग्रेस जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने धरनास्थल पर पहुंचकर समर्थन किया।
- कहा, योगी सरकार गरीबों की दुकान पर बुलडोजर चलवाकर उजाड़ने में लगी
- आज समिति के पदाधिकारी देंगे मुरादाबाद देहात विधायक को ज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में जीविका बचाओ समिति के द्वारा दिए जा रहे धरने में पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार गरीबों के घर और दुकान पर बुलडोजर चलवाकर उन्हें उजाड़ने में लगी है। रोजगार देने में यह सरकार नाकाम साबित हो रही है और रोजी-रोटी छीनने में आगे है।
धरने को कांग्रेस व सफाई कर्मचारियों के नेता राजेंद्र वाल्मीकि ने भी संबोधित कर पुरानी सब्जी मंडी बहाली के आंदोलन को समर्थन दिया। वहीं समिति के अध्यक्ष हरकिशोर सिंह ने कहा कि शनिवार को दिन में एक बजे मुरादाबाद देहात विधायक हाजी नासिर कुरैशी को ज्ञापन दिया जाएगा। धरने में मोहम्मद अहमद, राजवंती सैनी, बाला सैनी, प्रदीप वालिया, शिशुपाल सिंह राजपूत आदि शामिल रहे।
ये भी पढ़ें:- हल्द्वानी: जल्द बनेगी एमबी इंटर कॉलेज से तिकोनिया तक सड़क, हाईकोर्ट ने दिए निर्देश
