शाहजहांपुर: फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। शहर के मोहल्ला घूरनतलैया निवासी 29 वर्षीय अनुभव अवस्थी ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। शुक्रवार सुबह उसका शव घर के अंदर कमरे में फंदे पर लटका मिला। गले में साड़ी से फंदा लगा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। एसआई …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। शहर के मोहल्ला घूरनतलैया निवासी 29 वर्षीय अनुभव अवस्थी ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। शुक्रवार सुबह उसका शव घर के अंदर कमरे में फंदे पर लटका मिला। गले में साड़ी से फंदा लगा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

एसआई दिनेश कुमार ने बताया कि अनुभव के पिता ओमबाबू अवस्थी की मृत्यु हो चुकी है। परिवार में मां और बड़ा भाई है। अनुभव की शादी हो चुकी है लेकिन इन दिनों पत्नी घर में नहीं रह रही थी। परिजनों के मुताबिक अनुभव शराब पीने का भी आदी था।

संबंधित समाचार