बरेली: संतान नहीं होने पर पत्नी को दिया तीन तलाक, महिला ने एसएसपी से की शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। संतान न होने पर पति ने पहले तो पत्नी का उत्पीड़न किया लेकिन जब पत्नी ने परिवार के लिए यह बर्दाश्त कर कर लिया तो उसे तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने संबंधी थाने पर मामले की शिकायत की लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। शुक्रवार को महिला ने एसएसपी …

बरेली, अमृत विचार। संतान न होने पर पति ने पहले तो पत्नी का उत्पीड़न किया लेकिन जब पत्नी ने परिवार के लिए यह बर्दाश्त कर कर लिया तो उसे तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने संबंधी थाने पर मामले की शिकायत की लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। शुक्रवार को महिला ने एसएसपी कार्यालय में मामले की शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी क्राइम ने मामले की जांच की आदेश देते हुए आरोप सही पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

क्योलड़िया निवासी गुडिया खां ने बताया कि उसका निकाह 16 साल पहले इज्जतनगर के पीर बहोड़ा निवासी शमशाद से हुआ था। शादी के बाद से ही उसपर दहेज की लगाने का दबाव बनाकर प्रताड़ित किया जाने लगा। वह ससुरालियों के जुल्म को सहती रही। आरोप है कि जब वह बीमार होती थी तो ससुरालवाले उसका इलाज भी नहीं कराते थे। लंबे समय तक वह मां नहीं बन सकी तो पति ने दूसरा निकाह करने की धमकी दी और वंश न बढ़ने पर कुछ समय पहले पति ने उसके साथ मारपीट कर उसे तीन तलाक दे दिया।

यह भी पढ़ें- बरेली: कुतुबखाना डाकघर के एटीएम से तीन बार निशुल्क होगी निकासी

संबंधित समाचार