बरेली: 9वीं, 11वीं में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट्स जारी, देखें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए अग्रिम पंजीकरण की तिथि 5 अगस्त निर्धारित की गई है। निर्धारित समय सारिणी के अनुसार हाईस्कूल कंपार्टमेंट परीक्षा यूटर्न व सन्नि परीक्षा के बाद 20 अगस्त अंतिम तिथि तय की गई है। 25 अगस्त तक संस्था प्रधान द्वारा 9 वीं व 11 वीं में अध्ययनरत …

बरेली, अमृत विचार। 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए अग्रिम पंजीकरण की तिथि 5 अगस्त निर्धारित की गई है। निर्धारित समय सारिणी के अनुसार हाईस्कूल कंपार्टमेंट परीक्षा यूटर्न व सन्नि परीक्षा के बाद 20 अगस्त अंतिम तिथि तय की गई है। 25 अगस्त तक संस्था प्रधान द्वारा 9 वीं व 11 वीं में अध्ययनरत छात्रों के अग्रिम पंजीकरण शुल्क 50 रुपये प्रति छात्र के हिसाब चालान के माध्यम से कोषागार में जमा किया जाएगा।

साथ ही शुल्क की सूचना परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करनी होगी। 26 अगस्त से 5 सितंबर तक वेबसाइट पर अपलोड किए छात्रों का विवरण को जांचा जायेगा। इस दौरान किसी प्रकार का संशोधन नहीं किया जा सकेगा। 6 से 20 सितंबर तक ऑनलाइन अपलोड किए गए छात्रों के विवरण की जांच वो बाद यदि किसी प्रकार की संशोधन की जरूरत पड़ती है तो की जा सकती है लेकिन नवीन छात्र का विवरण स्वीकार नहीं होगा। संस्था के प्रधान द्वारा पंजीकृत अभ्यर्थियों की फोटो सहित नामावली आदि दस्तावेज जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में 30 सितंबर तक जमा कराने होंगे।

यह भी पढ़ें- बरेली: मस्जिदों से जारी हुआ ईद-उल-अजहा की नमाज का वक्त

संबंधित समाचार