बरेली: बजट के अभाव में स्वीमिंग पूल की रफ्तार हुई सुस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। स्पोर्ट्स स्टेडियम में शासन की ओर से बने एडवांस पूल के जीर्णोद्धार का काम बजट के अभाव में सुस्त हो गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार एडवांस पूल के लिए पहले करीब 2.12 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया था। प्रशासनिक अधिकारी व आईटी रूड़की की टीम के सुझाव पर अन्य …

बरेली, अमृत विचार। स्पोर्ट्स स्टेडियम में शासन की ओर से बने एडवांस पूल के जीर्णोद्धार का काम बजट के अभाव में सुस्त हो गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार एडवांस पूल के लिए पहले करीब 2.12 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया था। प्रशासनिक अधिकारी व आईटी रूड़की की टीम के सुझाव पर अन्य सुविधाओं का एस्टीमेट तैयार कर रिवाइज बजट करीब 2.70 करोड़ रुपये का भेजा गया है। बजट स्वीकृत होते ही एडवांस स्वीमिंग पूल के काम में तेजी आएगी।

स्पोर्ट्स स्टेडियम में बने इस एडवांस स्वीमिंग पूल की लंबाई लगभग 50 मीटर और चौड़ाई 21 मीटर है। पूल की न्यूनतम गहराई छह फीट और अधिकतम गहराई 18 फीट है। यह पूल ट्रेंड तैराक, तैराकी प्रतियोगिता और डाइविंग के लिए उपयोग में लाया जाता है। इस पूल का जीर्णोद्धार इसी वर्ष शुरू हुआ है, जिसमें पूल, फिल्ट्रेशन प्लांट, पाइप लाइन, पवेलियन समेत अन्य काम किए जाने हैं। वर्तमान में स्वीमिंग पूल की दीवारों के प्लास्टर का काम किया जा रहा है।

हालांकि बीते दिनों हुई बारिश से पूल में पानी भर गया, जिसको खाली किया जा रहा है। यूपी सिडको के एक्सईएन ए वाई रिजवी ने बताया कि कुछ माह पहले आईटी रूड़की से आई टीम के सुझाव पर वाटरपूफ्रिंग समेत अन्य कामों के आधार पर रिवाइज बजट शासन को प्रेषित किया गया था।

शासन के निर्देश पर डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने करीब दो माह पहले एडीएम सिटी आरडी पांडेय, अधीक्षक अभियंता पीडब्लयूडी, अधीक्षक अभियंता यूपीसिडको के साथ पूल का निरीक्षण किया था, जिसके बाद शासन को रिपोर्ट भेजी गई। विभागीय अधिकारियों के अनुसार आगामी सप्ताह में शासन की ओर से बजट स्वीकृत होने की उम्मीद है, जिसके बाद करीब तीन माह में काम पूरा कर हैंडओवर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बरेली: स्मैक माफिया समेत उसके नौ साथियों पर हुई गैंगस्टर की कार्रवाई

संबंधित समाचार