लखनऊ: सरोजनी नगर में हुई बड़ी चोरी, चोरों ने साफ किए 15 लाख रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के सरोजनी नगर में रह रहे हाई कोर्ट के वकील सुजीत कुमार के घर में चोरी की घटना घटी है। शुक्रवार बीते 8 जुलाई की रात करीब 1:30 बजे चोर खिड़की का ग्रील तोड़ कर अंदर घुसे और घटना को अंजाम दिया। चोरों ने अलमारी में रखी 15 लाख की नकदी और 22 …

लखनऊ। राजधानी के सरोजनी नगर में रह रहे हाई कोर्ट के वकील सुजीत कुमार के घर में चोरी की घटना घटी है। शुक्रवार बीते 8 जुलाई की रात करीब 1:30 बजे चोर खिड़की का ग्रील तोड़ कर अंदर घुसे और घटना को अंजाम दिया।

चोरों ने अलमारी में रखी 15 लाख की नकदी और 22 तोला सोना गायब साफ कर दिया। सरोजनी नगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह मामला सरोजनी नगर थाना क्षेत्र के मिरान पुर, पिनवत औरावां गांव का है।

पढ़ें-मुरादाबाद : झमाझम बारिश ने लोगों को दिलाई उमस भरी गर्मी से राहत, तापमान में आई गिरावट

संबंधित समाचार