Wimbledon 2022 Final : नोवाक जोकोविच ने रोजर फेडरर को पछाड़ा, सबसे ज्यादा बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ी बने

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। टेनिस ग्रैंड स्लैम विम्बलडन 2022 अब अपने खिताबी राउंड में पहुंच गया है। फाइनल मुकाबला 10 जुलाई को होगा, जिसमें सर्बिया के स्टार टेनिस प्लेयर नोवाक जोकोविच और ऑस्ट्रेलियाई स्टार निक किर्गियोस आमने-सामने होंगे। डिफेंडिंग चैम्पियन जोकोविच इस बार फाइनल जीतते हैं, तो यह उनका लगातार चौथा विम्बलडन खिताब होगा। साथ ही 21वां …

नई दिल्ली। टेनिस ग्रैंड स्लैम विम्बलडन 2022 अब अपने खिताबी राउंड में पहुंच गया है। फाइनल मुकाबला 10 जुलाई को होगा, जिसमें सर्बिया के स्टार टेनिस प्लेयर नोवाक जोकोविच और ऑस्ट्रेलियाई स्टार निक किर्गियोस आमने-सामने होंगे। डिफेंडिंग चैम्पियन जोकोविच इस बार फाइनल जीतते हैं, तो यह उनका लगातार चौथा विम्बलडन खिताब होगा। साथ ही 21वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतकर रोजर फेडरर को पीछे छोड़ देंगे।

वहीं नोवाक जोकोविच ने विंबलडन के सेमीफाइनल में जीत हासिल कर रोजर फेडरर के सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम फाइनल खेलने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। जोकोविच अब 32वीं बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में होंगे। रोजर फेडरर 31 बार और राफेल नडाल 30 बार ग्रैंड स्लैम फाइनल खेल चुके हैं।

सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम चैंपियन

  • राफेल नडाल (स्पेन) – 22 ग्रैंड स्लैम
  • नोवाक जोकोविच (सर्बिया) – 20 ग्रैंड स्लैम
  • रोजर फेडरर (स्विट्जरलैंड) – 20 ग्रैंड स्लैम

Image

सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम फाइनल खेलने वाले प्लेयर

  • नोवाक जोकोविच – 32
  • रोजर फेडरर – 31
  • राफेल नडाल – 30
  • इवान लेंडल – 19
  • पीट सेम्प्रास – 18

जोकोविच ने विंबलडन में लगातार 27वां मैच जीता
जोकोविच लगातार सबसे ज्यादा विम्बलडन मैच जीतने के मामले में चौथे नंबर पर काबिज हैं। इस मामले में स्वीडन के पूर्व स्टार प्लेयर ब्योर्न बोर्ग (Björn Borg) टॉप पर काबिज हैं, जिन्होंने 1976-1981 के बीच लगातार 41 विम्बलडन मैच जीते थे। निक किर्गियोस का पिछले तीन बार से ग्रास कोर्ट टूर्नामेंट विम्बलडन जीतते आ रहे जोकोविच को हरा पाना आसान नहीं होगा। सर्बियाई स्टार जोकोविच इस समय विम्बलडन में अपने अलग ही विजयरथ पर सवार हैं। उन्होंने पिछले 5 सालों से टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा है। जोकोविच ने 2018 से अब तक (सेमीफाइनल 2022) लगातार 27 विम्बलडन मैच जीते हैं।

ये भी पढ़ें : 50 साल के हुए सौरव गांगुली, बेटी-पत्नी के साथ लंदन की सड़कों पर खूब नाचकर मनाया जन्मदिन

संबंधित समाचार