साल 2020 में लोकतंत्र का सौदा करके शिवराज अब कर रहे लोकतंत्र सम्मान की बात : कमलनाथ

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री  चौहान 2020 में लोकतंत्र का सौदा करने के बाद अब लोकतंत्र के सम्मान की बात कर रहे हैं। कमलनाथ ने आज अपने ट्वीट में कहा, ‘वाह शिवराज जी ! लोकतंत्र की हत्या कर सौदे से बनी …

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री  चौहान 2020 में लोकतंत्र का सौदा करने के बाद अब लोकतंत्र के सम्मान की बात कर रहे हैं। कमलनाथ ने आज अपने ट्वीट में कहा, ‘वाह शिवराज जी ! लोकतंत्र की हत्या कर सौदे से बनी अलोकतांत्रिक सरकार पर बैठकर लोकतंत्र के सम्मान की बात। 2020 में लोकतंत्र का सौदा कर मध्यप्रदेश के 5 करोड़ से अधिक मतदाता भाईयों और बहनों का अपमान करने के बाद लोकतंत्र के सम्मान की बात ?

सौदे की 25 विधान सभा के 56 लाख से अधिक मतदाताओं के मतों का अपमान करने के बाद लोकतंत्र के सम्मान की बात?’  कमलनाथ ने चौहान पर लोकतंत्र का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता को इस सौदेबाजी की कीमत भी पता है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि लोकतंत्र का पाठ जनता ने भाजपा को 2018 में ही पढ़ा दिया था, और फिर पढ़ाने को तैयार है। दरअसल कल  चौहान ने  कमलनाथ के संदर्भ में कहा था कि उन्होंने नगरीय निकाय चुनाव में मतदान न करके लोकतंत्र का अपमान किया है।

यह भी पढ़ें-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उत्तर क्षेत्रीय परिषद की बैठक शुरू

 

संबंधित समाचार