अयोध्या: पुरानी रंजिश में हुई मारपीट, आधा दर्जन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

  अयोध्या। पूराकलन्दर थाना क्षेत्र पलिया गोवा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से तीन-तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर ग्यारह लोगों के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।दूसरे पक्ष ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। पलिया …

 

अयोध्या। पूराकलन्दर थाना क्षेत्र पलिया गोवा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से तीन-तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर ग्यारह लोगों के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।दूसरे पक्ष ने अभी तक तहरीर नहीं दी है।

पलिया गोआ गांव में तिलकराम यादव और अखिलेश यादव के बीच रंजिश चली आ रही। शुक्रवार को तिलकराम यादव दुकान पर दवा लेने गए थे। उसी बीच दोनों के बीच कहासुनी हो गयी। दोनों पक्ष के दर्जनों लोग एकत्र हो गए और मारपीट हो गई। जिसमे एक पक्ष से अखिलेश यादव,उदयराज यादव,धर्मराज यादव व दूसरे पक्ष से तिलकराम यादव,राम दयाल यादव और रामनाथ यादव घायल हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह एक पक्ष से तहरीर मिली। उसकी रिपोर्ट दर्जकर चोटहिलो को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। दूसरे पक्ष की तहरीर नहीं मिली है।

पढ़ें-लखनऊ: पुलिस ने शहर में किया सराहनीय कार्य, लोग कर रहे प्रशंसा

संबंधित समाचार