शासन ने बाराबंकी सहित 14 जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को दी गई नोटिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। शासन ने बाराबंकी जिले समेत प्रदेश के 14 जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों से पूछा है कि वह फील्ड पर क्यों नहीं निकल रहे। यह वही शिक्षा अधिकारी हैं। जिन्होंने स्कूल और विभाग के कार्यालयों को चेक करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसके साथ ही जिले में जनपद स्तरीय और ब्लॉक स्तरीय टास्क …

बाराबंकी। शासन ने बाराबंकी जिले समेत प्रदेश के 14 जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों से पूछा है कि वह फील्ड पर क्यों नहीं निकल रहे। यह वही शिक्षा अधिकारी हैं। जिन्होंने स्कूल और विभाग के कार्यालयों को चेक करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसके साथ ही जिले में जनपद स्तरीय और ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स भी ज्यादा एक्टिव नहीं है। जिला स्तरीय में ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स के निरीक्षण 10 फ़ीसदी से भी कम है।

महानिदेशक बेसिक शिक्षा विजय किरण आनंद ने इन जिला शिक्षा अधिकारियों को एक कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया है कि शासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए इनको कार्यशैली व कर्तव्यों के प्रति उदासीन मांगते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। जिसमें शिक्षा अधिकारी बताएंगे कि किन कारणों से निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति नहीं की जा सकी। उचित कारण न बताए जाने पर अनुशासनिक कार्यवाही की जाएगी। बता दे की बीएसए के लिए प्रतिमाह 20 स्कूलों के निरीक्षण का लक्ष्य है। लेकिन बाराबंकी जनपद में विगत कई वर्षों से कोई पूर्णकालिक बीएसए ना होने के चलते यहां ज्यादातर विद्यालयों का निरीक्षण नहीं हो सका।

कोई बीएसए जिले में अभी तक पूर्णकालिक तैनात नहीं था। इससे पूर्व बाराबंकी में जिला विद्यालय निरीक्षक पर बीएसए पद की जिम्मेदारियां थी। जिसके चलते विद्यालयों का निरीक्षण नहीं हो पाया। अब पूर्णकालिक बीएसए के रूप में मेरी जॉइनिंग हो चुकी है। शासन के आदेशों पर अक्षरस: पालन किया जाएगा : संतोष देव पांडेय,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।

पढ़ें-मथुरा: दिन रात दौड़ेंगी एक हजार बसें, साढ़े तीन हजार कर्मचारी करेंगे काम

संबंधित समाचार