गोरखपुर: डीएम व एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, दिये यह निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। जिलाधिकारी व एसएसपी द्वारा आज थाना कोतवाली पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। समाधान दिवस पर फरियाद सुनते हुए …

गोरखपुर। जिलाधिकारी व एसएसपी द्वारा आज थाना कोतवाली पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।

समाधान दिवस पर फरियाद सुनते हुए अधिकारियों ने कहा कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए। जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें, जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न की जाए जिससे आमजनमानस को बेवजह परेशान होना पड़े।

इसी क्रम में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल/थानाें पर थाना समाधान दिवस आयोजित कर जनता की समस्याओं को सुना गया तथा प्राप्त प्रार्थना पत्रों की जांच करते हुए उनके त्वरित व विधिक निस्तारण के लिये राजस्व और पुलिस विभाग की टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया गया।

यह भी पढ़ें:-खटीमा: जिलाधिकारी के पहुंचने से तहसील दिवस में बढ़े फरियादी, 39 समस्याएं दर्ज

संबंधित समाचार