कन्नौज: एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, बेटे की मौत, मां-बाप घायल
कन्नौज/सौरिख। शादी समारोह से शामिल होकर वापस लखनऊ जाते समय एक्सप्रेस वे पर आगे चल रहे ट्रक में कार घुस गई। हादसे में बेटे की मौत हो गई जबकि मां बाप गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मिनी पीजीआई सैफई भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम …
कन्नौज/सौरिख। शादी समारोह से शामिल होकर वापस लखनऊ जाते समय एक्सप्रेस वे पर आगे चल रहे ट्रक में कार घुस गई। हादसे में बेटे की मौत हो गई जबकि मां बाप गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मिनी पीजीआई सैफई भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लखनऊ के गोमती नगर के विपुल खंड मोहल्ला निवासी दिव्यांत (22) पुत्र दुष्यंत कुमार, मां मंजू देवी एवं पिता दुष्यंत के साथ शुक्रवार को मैनपुरी जनपद के बेवर थाना क्षेत्र के बनकिया पैतृक गांव में परिवारिक युवती की शादी में गए थे। शनिवार को आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के रास्ते कार से घर जा रहे थे। जैसे ही किलोमीटर 144 पर पहुंचे तभी आगे चल रहे ट्रक जिसे ड्राइवर बालचंद्र पुत्र सूरज कुमार निवासी नवधरिया, थाना बांधसिंधरी जनपद अजमेर राजस्थान चला रहा था में कार घुस गई।
ट्रक टाइल्स लादकर गुजरात से बिहार जा रहा था। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई और सभी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे यूपीडा एवं एनसीसी कर्मियों ने कार में फंसे सभी घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल कर एंबुलेंस से मिनी पीजीआई सैफई में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने दिव्यांत को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पैतृक गांव से लोग अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए इटावा भेज दिया जबकि घायलों में दुष्यंत की हालत चिंताजनक है।
यह भी पढ़ें:-तमिलनाडु में सड़क हादसा, बस और लॉरी की टक्कर में छह लोगों की मौत,10 घायल
