कन्नौज: फरार चल दुष्कर्म के आरोपी की संपत्ति कोर्ट के आदेश पर हुई कुर्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज/सौरिख। 2019 से फरार चल रहे दुष्कर्म के अभियुक्त की संपत्ति को न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने नोटिस चस्पा कर कुर्क कर दिया है। शुक्रवार देर रात हुई कार्रवाई से परिजनों सहित ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी राजेंद्र कुमार पर वर्ष 2019 में छिबरामऊ निवासी युवक ने किशोरी …

कन्नौज/सौरिख। 2019 से फरार चल रहे दुष्कर्म के अभियुक्त की संपत्ति को न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने नोटिस चस्पा कर कुर्क कर दिया है। शुक्रवार देर रात हुई कार्रवाई से परिजनों सहित ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी राजेंद्र कुमार पर वर्ष 2019 में छिबरामऊ निवासी युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया था।

अभियुक्त के फरार रहने से न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने शुक्रवार रात को गांव पहुंचकर नोटिस चस्पा कर घर में मौजूद साइकिल, चारपाई, मोपेड एवं अन्य घरेलू सामान जब्त कर लिया। कुछ देर तक ग्रामीण समझ ही नहीं पाए कि पुलिस हैं या गांव में और कोई अन्य घुस आया। पुलिस ने नजाकत को भांपते हुए ग्रामीणों को परिचय देकर कार्यवाही शुरू की।

यह भी पढ़ें:-लखीमपुर-खीरी: वन माफिया की 12 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त

संबंधित समाचार