सम्भल: घर की छत साफ कर रही महिला की बिजली गिरने से मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सम्भल, अमृत विचार। घर की छत साफ कर रही महिला की बिजली गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर तहसीलदार व लेखपाल मौके पर पहुंचे लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए मना कर दिया। तहसीलदार ने शासन को रिपोर्ट भेज दी। गांव कुरकावली में बारिश के साथ आकाश में चमक रही …

सम्भल, अमृत विचार। घर की छत साफ कर रही महिला की बिजली गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर तहसीलदार व लेखपाल मौके पर पहुंचे लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए मना कर दिया। तहसीलदार ने शासन को रिपोर्ट भेज दी।

गांव कुरकावली में बारिश के साथ आकाश में चमक रही बिजली एक परिवार पर कहर बनकर टूट पड़ी। गांव निवासी अनीस के मकान की छत पर पड़ा कूड़ा कचरा बारिश के पानी के बहाव से पतनाले पर आकर इकठ्ठा हो गया था। छत से पानी की निकासी के लिए सीमा व अनीस छत पर गए । कूड़ा उठाकर सीमा जैसे ही नीचे आने लगी तो अचानक तेज आवाज के साथ बिजली गिर गई, जिसकी वजह से महिला झुलसकर छत पर गिर गई।

परिजन आनन फानन में उपचार के लिए महिला को लेकर संभल में निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने देखते ही महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर तहसीलदार मनोज कुमार व लेखपाल मौके पर पहुंचे और महिला के पति से शव का पोस्टमार्टम कराने को कहा लेकिन उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।

तहसीलदार ने बताया की बिजली गिरने से एक महिला की मौत की जानकारी मिलने पर मौके पर गए थे लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। पंचनामा के आधार पर दैवीय आपदा से मौत के बाद मिलने वाली सहायता धनराशि के लिए शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: दुष्कर्म के आरोपी ने पहले किया निकाह, फिर दिया तीन तलाक

संबंधित समाचार