गोंडा: मुंबई से गोरखपुर जा रही लोकमान्य एक्सप्रेस का ब्रेक जाम होने से लगी आग, मचा हड़कंप
गोंडा/करनैलगंज। मुंबई से गोरखपुर जा रही लोकमान्य तिलक की एक बोगी में ब्रेक जाम हो जाने से अचानक आग लग गई। शनिवार की सुबह करीब 9 बजे सरयू रेलवे स्टेशन पर जब ट्रेन पहुंची तो वहां धुआं ही धुआं फैल गया। जिससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। आरपीएफ जवानों व स्टेशन पर मौजूद रेलवे कर्मियों …
गोंडा/करनैलगंज। मुंबई से गोरखपुर जा रही लोकमान्य तिलक की एक बोगी में ब्रेक जाम हो जाने से अचानक आग लग गई। शनिवार की सुबह करीब 9 बजे सरयू रेलवे स्टेशन पर जब ट्रेन पहुंची तो वहां धुआं ही धुआं फैल गया। जिससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। आरपीएफ जवानों व स्टेशन पर मौजूद रेलवे कर्मियों ने बालू व अग्निशमन यंत्र की सहायता से आग पर काबू पाया।
करीब एक घण्टे तक यात्रियों में दहशत बनी रही। इस दौरान ट्रेन सरयू रेलवे स्टेशन पर करीब एक घंटा खड़ी रही। मौके पर पहुंचे स्टेशन अधीक्षक सहित रेलवे के अन्य कर्मियों ने स्थिति का जायजा लिया। इस हादसे के बारे में रेलवे कर्मचारियों का कहना है कि ट्रेन के वैक्यूम ब्रेक जाम हो गया था, इस कारण ब्रेक में लगी रबड़ जल गई व उसमें धुआं उठना शुरू हो गया।
हालांकि सम्बंधित विभाग के कर्मचारियों ने ब्रेक व पहिये ठीक कर ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना कर दिया। इस बीच एक बड़ा हादसा होने से टल गया। सूचना के बाद मौके पर रेलवे कर्मचारियों के साथ ही एसडीएम व सीओ भी पहुंचे।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या में कोरोना विस्फोट, एक साथ मिले 18 पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
