बरेली: राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल ने किया गोशाला में पौधराेपण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल ने गोशाला में पौधरोपण किया और लगाए गए पौधों की रक्षा करने का संकल्प भी लिया। संगठन के सदस्यों को पौधा बचाने की जिम्मेदारी भी दी गई है। संगठन के महानगर अध्यक्ष विशाल मेहरोत्रा के नेतृत्व में गोशाला में पीपल और बरगद के पेड़ लगाए गए। उन्होंने …

अमृत विचार, बरेली। राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल ने गोशाला में पौधरोपण किया और लगाए गए पौधों की रक्षा करने का संकल्प भी लिया। संगठन के सदस्यों को पौधा बचाने की जिम्मेदारी भी दी गई है। संगठन के महानगर अध्यक्ष विशाल मेहरोत्रा के नेतृत्व में गोशाला में पीपल और बरगद के पेड़ लगाए गए। उन्होंने कहा कि संगठन के चार सदस्य हर सप्ताह पौधों की देखभाल करने जाया करेंगे।

यह जिम्मेदारी युवा मंडल महामंत्री पार्षद सर्वेश रस्तोगी को दी गई है। उनके साथ टीम में गौरव सक्सेना, नीरज रस्तोगी, ऋषि सिंह को साथ में जिम्मेदारी दी गई है। इस दौरान 7 पीपल और 4 बरगद के पेड़ लगाए गए हैं। इन पौधों के बड़े होने पर गोशाला की गायों को छाया मिलेगी। इस मौके पर अरविंद अग्रवाल, गौरव सक्सेना, जीतू देवनानी, सरदार हरमीत सिंह, संजीव अग्रवाल, मुक्की रस्तोगी,सनी ठाकुर,सर्वेश सिंह आदि लोग रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: जागेश्वर धाम गया था कारोबारी का परिवार, चोरों ने कर दिया घर से 32 लाख रुपए का सामान साफ, देखें VIDEO

संबंधित समाचार