लखनऊ : राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह के पिता का निधन, सीएम योगी ने जताया दुख
लखनऊ, अमृत विचार । परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दया शंकर सिंह के पिता का शनिवार को निधन हो गया। राज्यमंत्री के पिता को इलाज के लिए संजय गांधी स्नात्कोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। दया शंकर सिंह ने ट्वीट कर अपने पिता के निधन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रात में पार्थिव …
लखनऊ, अमृत विचार । परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दया शंकर सिंह के पिता का शनिवार को निधन हो गया। राज्यमंत्री के पिता को इलाज के लिए संजय गांधी स्नात्कोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था।
दया शंकर सिंह ने ट्वीट कर अपने पिता के निधन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रात में पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए हजरतगंज स्थित चौपड़ अस्पताल परिसर में रखा जाएगा। उसके बाद पार्थिव शरीर को बलिया में बक्सर के छोटका राजपुर में गंगाघाट ले जाया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह के पिता विंध्याचल सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतृप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
यह भी पढ़ें –मेरठ: मुलायम के बयान पर दया शंकर सिंह का पलटवार, कहा- देश में चल रहा है मोदी-योगी का मैजिक
