बरेली: गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए सहयोगी नदियों को कब्जा मुक्त कराएंगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गंगा समग्र संगठन की ओर से गंगा एवं सहायक नदियों के साथ तालाब और पोखर को स्वच्छ बनाए जाने के लिए जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। गंगा को स्वच्छ रखने के लिए सहयोगी नदियों के किनारे के कब्जों को हटवाया जाएगा। पौधरोपण कराने के साथ कब्जामुक्त …

अमृत विचार, बरेली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गंगा समग्र संगठन की ओर से गंगा एवं सहायक नदियों के साथ तालाब और पोखर को स्वच्छ बनाए जाने के लिए जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। गंगा को स्वच्छ रखने के लिए सहयोगी नदियों के किनारे के कब्जों को हटवाया जाएगा। पौधरोपण कराने के साथ कब्जामुक्त होने पर नदियों की आयु 100 वर्ष बढ़ जाएगी। यह बात राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामाशीष ने शनिवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में कही।

उन्होंने बताया कि गंगा को अविरल और निर्मल बनाने के लिए आवश्यक है कि उसकी सहायक नदियों की दशा भी सुधारी जाए। सहायक नदियों की हालत ठीक नहीं है। उन पर जगह-जगह अवैध कब्जे हो गए हैं। उनकी गहराई भी कम हो गई है। इससे उनकी जलधारण क्षमता तो कम हुई है। जल के प्राकृतिक स्रोत भी बंद हो गए हैं। गंगा समग्र सहायक नदियों को कब्जामुक्त करने के साथ ही उन्हें और गहरा करने के लिए अभियान पूर्वक काम किया जाएगा। सहायक नदियों के किनारे सघन पौधरोपण भी किया जाएगा।

संगठन के विभिन्न 15 आयाम आपसी समन्वय के साथ अभियान में लगेंगे। समाज के सहयोग के बिना सरकार के प्रयासों की सफलता मुश्किल है। घाट साफ सुथरे रहें, इसके लिए घाटों की समितियां बनाई जा रही हैं। नदियों के किनारे जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले 20 से 23 अगस्त तक प्रस्तावित राष्ट्रीय अभ्यास वर्ग की तैयारियों पर चर्चा की गई। 20 अगस्त से अयोध्या में होने जा रहे अभ्यास वर्ग में देशभर के कार्यकर्ता शामिल होंगे। राष्ट्रीय मंत्री अवधेश कुमार गुप्त, प्रांत आरती प्रमुख अमित शर्मा, जिला संयोजक सुमेंद्र गंगवार, महानगर संयोजक डा. विमल भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

गुरुपूर्णिमा से रक्षाबंधन तक चलेगा पौधरोपण अभियान
गंगा समग्र आगामी गुरुपूर्णिमा से रक्षाबंधन तक पौधरोपण अभियान चलाएगा। सितंबर महीने में विश्व नदी दिवस पर समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जाकर नदी की महत्ता पर कार्यक्रम किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें- बरेली: राष्ट्रीय छात्र दिवस के मौके पर विशाल शोभायात्रा का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

संबंधित समाचार