प्रयागराज : नमाज के बाद हिंसा के आरोपियों पर लगेगा रासुका, सीएम ने दिए हैं निर्देश
प्रयागराज, अमृत विचार। यूपी में नमाज के बाद हुई हिंसा के आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जा सकती है। ये निर्देश सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से दिए गए है। प्रयागराज में जिला प्रशासन अटाला हिंसा की साजिश रचने वाले आरोपियों पर रासुका लगाने की तैयारी कर रहा है। सीएम के …
प्रयागराज, अमृत विचार। यूपी में नमाज के बाद हुई हिंसा के आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जा सकती है। ये निर्देश सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से दिए गए है। प्रयागराज में जिला प्रशासन अटाला हिंसा की साजिश रचने वाले आरोपियों पर रासुका लगाने की तैयारी कर रहा है। सीएम के निर्देश के बाद प्रयागराज की खुल्दाबाद और करेली थाना पुलिस आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटा रही है।
जिले के डीएम से अनुमति मिलने के बाद रासुका लगाया जाएगा। हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद और एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम हिंसा के मुख्य आरोपी हैं, जिनके खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जाएगी। वहीं जावेद मोहम्मद देवरिया की जेल में बंद है। जबकि मोहम्मद शाह आलम अभी फरार चल रहा है। कोर्ट ने उसकी अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी है , शाह आलम पर 25 हजार का पुलिस ने इनाम भी घोषित किया हुआ है।
यह भी पढ़ें –कानपुर हिंसा के मास्टरमाइंड हयात समेत सात आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज
