यूपी में तेज धूप और उमस से बढ़ा गर्मी का प्रकोप, जानिए कब होगी बारिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के साथ उमस बढ़ने से बेहाल आम जनमानस को राहत मिलने के आसार दिख रहे हैं। सोमवार से मौसम में परिवर्तन होने के आसार दिख सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 24 घंटों में बादलों की आवाजाही रहेगी। बारिश भी शुरू हो सकती है। शनिवार को हवा में नमी …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के साथ उमस बढ़ने से बेहाल आम जनमानस को राहत मिलने के आसार दिख रहे हैं। सोमवार से मौसम में परिवर्तन होने के आसार दिख सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 24 घंटों में बादलों की आवाजाही रहेगी। बारिश भी शुरू हो सकती है। शनिवार को हवा में नमी 76 फीसदी तक पहुंचने से न्यूनतम तापमान में चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

दिन में कुछएक स्थानों पर बूंदाबांदी हुई फिर धूप निकल आई। लखनऊ शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री ज्यादा 36.2 दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री ज्यादा 30.6 रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसूनी हवाओं की मुख्य धारा फिलहाल प्रदेश से बाहर होने की वजह से अभी अच्छी बारिश नहीं हो पा रही है।

देश के पश्चिमी हिस्से में बने दबाव के क्षेत्र का असर रविवार की रात या सोमवार सुबह से देखने को मिल सकता है। यदि पर्याप्त नमी मिली तो बारिश शुरू हो जाएगी। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिन भर बादलों की आवाजाही के बीच इक्का दुक्का स्थानों पर बूंदाबांदी होने के संकेत हैं।

यह भी पढ़ें:-बरेली: शहर में बारिश के चलते हुए फाल्ट, कई जगह बिजली गुल

संबंधित समाचार