इटावा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर खाई में उतरी स्लीपर बस, 15 लोग घायल, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर स्लीपर बस का एक बड़ा हादसे सामने आया हैं इस हादसे में कई लोग शिकार हो गये हैं। स्लीपर बस में हुई घटना से बस में सवार 15 यात्री घायल हो गए। बता दें कि यह घटना इटावा जिले में चौबिया थाना …

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर स्लीपर बस का एक बड़ा हादसे सामने आया हैं इस हादसे में कई लोग शिकार हो गये हैं। स्लीपर बस में हुई घटना से बस में सवार 15 यात्री घायल हो गए।

बता दें कि यह घटना इटावा जिले में चौबिया थाना क्षेत्र स्थित आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का है जहां सर्विस रोड पर नोएडा से बिधूना जा रही स्लीपर बस अनियंत्रित होकर बिजली के खंभों से टकराने के बाद खाई में उतर गई। इस हादसे में करीब 15 यात्री घायल हो गए। बता दें कि घायल हुए करीब 6 यात्रियों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया है। जबकि करीब 7 यात्री घटनास्थल से ही दूसरे वाहनों को पकड़कर गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

स्लीपर बस में नोएडा से करीब 60 सवारियां लेकर एक्सप्रेस-वे के चौपला कट से उतरकर सर्विस रोड से होते हुए बिधूना के लिए जा रही थी। इस बीच रास्ते में रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे चैनल नंबर 121 के सर्विस रोड पर बनी हरदू के पास स्लीपर बस खंभे में टकराने के बाद खाई में उतर गई। घटना होते ही चालक अपने पूरे बस के स्टाफ के साथ घटना स्थल से मौके से भाग निकला।

बस में फंसे लोगों की चीख-पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे किसानों ने लोगों को बस से निकाला। घटना की सूचना पर उसराहार थाना प्रभारी गंगादास गौतम व चौबिया थाना प्रभारी जेपी सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और एंबुलेंस से घायलों को सरसई नावर अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना के मामले को लेकर थानाध्यक्ष चौबिया ने बताया कि फरार चालक और परिचालक की तलाश की जा रही है। बस नंबर के अनुसार बस के मालिक की तलाश की जा रही है। बस में फंसे 15 लोग घायल थे जिनमें से 6 यात्री का उपचार सीएचसी में चल रहा हैं।

पढ़ें-हरदोई में भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी बस, कंडक्टर की दर्दनाक मौत, 25 यात्री घायल

संबंधित समाचार