बलिया : 12 जुलाई को ओपी राजभर लेंगे राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन पर फैसला
बलिया, अमृत विचार। राष्ट्रपति चुनाव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के विधायक किसे वोट देंगे ये फैसला 12 जुलाई को लिया जाएगा। सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर विधायकों के साथ बैठक कर इस बारे में फैसला लेंगे। साथ ही यूपी में समाजवादी पार्टी के गठबंधन को लेकर भी जल्द ही सुभासपा की तरफ से बड़ा …
बलिया, अमृत विचार। राष्ट्रपति चुनाव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के विधायक किसे वोट देंगे ये फैसला 12 जुलाई को लिया जाएगा। सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर विधायकों के साथ बैठक कर इस बारे में फैसला लेंगे।
साथ ही यूपी में समाजवादी पार्टी के गठबंधन को लेकर भी जल्द ही सुभासपा की तरफ से बड़ा निर्णय सुनाया जा सकता है। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि मैं गठबंधन धर्म अंतिम समय तक निभाऊंगा। कोर कमेटी की बैठक के बाद राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन पर फैसला लिया जाएगा। वो बलिया के मीरनगंज स्थित पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बारे में कहा कि वह डिग्री कॉलेज के मास्टर हैं और मैं प्राइमरी स्कूल का अध्यापक। उनकी और मेरी भाषा में अंतर तो होगा ही। एनडीए से राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की बात पर कहा कि उनके बुलावे पर मिलने गया था। उन्होंने अपने लिए समर्थन मांगा। मैंने उनसे कहा कि इस पर विचार किया जाएगा।
