रायबरेली : वैन ने एसिड वाटर ले जा रहे ई-रिक्शा को मारी टक्कर , दो घायल
रायबरेली, अमृत विचार। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर सीएचसी के पास तेज रफ्तार वैन ने ई रिक्शा में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी,जिससे ई रिक्शा पलट गया, घटना में ई रिक्शा सवार दो लोग घायल हो गये, राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया …
रायबरेली, अमृत विचार। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर सीएचसी के पास तेज रफ्तार वैन ने ई रिक्शा में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी,जिससे ई रिक्शा पलट गया, घटना में ई रिक्शा सवार दो लोग घायल हो गये, राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
प्रतापगढ़ जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के परियाँवा निवासी विमल किशोर 35 वर्ष कस्बे में ही एसिड वाटर का प्लांट चलाता है, रविवार की दोपहर बाद वो पड़ोस के ही लवकुश प्रजापति 15 वर्ष को साथ लेकर ईरिक्शा पर एसिड वाटर की बोतलें लादकर उमरन बाजार में डिलवरी देने जा रहा था, तभी सीएचसी के पास प्रयागराज से लखनऊ की तरफ दूध लादकर जा रही वैन ने ईरिक्शा में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ईरिक्शा मौके पर ही पलट गया
घटना में दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गये, राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज कुमार शुक्ल ने बताया कि घायल अवस्था में दो लोग सीएचसी आये है, जिनका इलाज किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें –बाराबंकी: पिकअप की टक्कर से पैदल जा रहे युवक की मौत, चालक वाहन लेकर फरार
