महाविद्यालयों और विश्‍वविद्यालयों की स्‍थापना का काम तेजी से किया जा रहा: योगेंद्र उपाध्याय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश में शिक्षा के जरिए पिछले पांच सालों में कई सकारात्‍मक बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। युवाओं को अच्‍छी गुणवत्‍तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध प्रदेश सरकार के लक्ष्‍य प्राप्‍त करने के लिए उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आई.टी. और इलेक्ट्रॉनिक विभाग तेज गति के साथ काम कर रहे हैं। राज्य में नए …

लखनऊ। प्रदेश में शिक्षा के जरिए पिछले पांच सालों में कई सकारात्‍मक बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। युवाओं को अच्‍छी गुणवत्‍तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध प्रदेश सरकार के लक्ष्‍य प्राप्‍त करने के लिए उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आई.टी. और इलेक्ट्रॉनिक विभाग तेज गति के साथ काम कर रहे हैं।

राज्य में नए विश्‍वविद्यालयों और महाविद्यालयों को शुरू करने का काम तेजी से किया जा रहा है ये बातें रविवार को उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने लोकभवन में आयोजित सौ दिवस के रिपोर्ट कार्ड को पेश करते हुए कहीं। उन्‍होंने कहा कि विभाग की ओर से निर्धारित सौ दिनों के लक्ष्‍यों को प्राप्‍त कर लिया गया है। जिसके तहत प्रदेश में महाविद्यालयों और विश्‍वविद्यालयों की स्‍थापना का काम तेजी से किया जा रहा है।

उन्‍होंने कहा कि नए विश्‍वविद्यालयों की स्‍थापना के लिए दी जाने वाली परमिशन को सरल, सहज करने का काम किया जा रहा है। राजकीय महाविद्यालयों में 172 पदों पर प्रोफेसर की पदोन्‍नति की जा चुकी है। अशासकीय सहायता प्राप्‍त महाविद्यालयों में 422 एसोसिएट प्रोफेसर को प्रोफेसर बनाया गया। नीजि विश्‍वविद्यालयों की स्‍थापना के लिए प्रक्रिया को सरल करते हुए ऑनलाइन पोर्टल बनाया गया है। मथुरा और ग्रेटर नोएडा में यूनिवर्सिटी की स्‍थापना के लिए संस्‍तुति दी जा चुकी है। प्रदेश में ई लर्निंग पार्क की स्‍थापना व चार राजकीय महाविद्यालयों का काम पूरा कर लिया गया है।

उन्‍होंने बताया कि आईटी विभाग की ओर से निवेशकों को प्रेरित किया गया है जिसके तहत 20 हजार करोड़ के निवेश का अनुमोदन किया जा चुका है। उन्‍होंने कहा कि आगरा, गौतमबुद्धनगर, सोनभद्र, मैनपुरी बिजनौर में र्स्‍टाटअप इको सिस्टम के विकास के लिए अनुमोदन किया गया है।

यह भी पढ़ें:-मदरसों को लेकर योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अब उम्र के हिसाब से मिलेगा दाखिला

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा