गोरखपुर : महिला प्रधान को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, हालत नाजुक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर, अमृत विचार। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के रघुनाघपुर में आज शाम साढ़े 6 बजे अज्ञात बदमाशो ने महिला ग्राम प्रधान दुर्गावती देवी पत्नी रामपाल गुप्ता को गोली मार दी। जिससे महिला प्रधान खून से लथपथ हो गयी। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीणो के जुटने पर बदमाश भाग गए। गोली चलने की बात सुनकर …

गोरखपुर, अमृत विचार। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के रघुनाघपुर में आज शाम साढ़े 6 बजे अज्ञात बदमाशो ने महिला ग्राम प्रधान दुर्गावती देवी पत्नी रामपाल गुप्ता को गोली मार दी। जिससे महिला प्रधान खून से लथपथ हो गयी। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीणो के जुटने पर बदमाश भाग गए। गोली चलने की बात सुनकर परिजन आनन-फानन में प्रधान को लेकर मेडिकल कालेज रवाना हो गए है।जहाँ महिला प्रधान की हालत नाजुक बनी हुई है। गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गयी है।

बताते दें कि सहजनवां तहसील एवं विकास खण्ड के परफॉमेंस ग्रांट प्राप्त गांव रघुनाथपुर की ग्राम प्रधान दुर्गावती देवी आज शाम लगभग साढ़े छह बजे अपने दरवाजे पर बैठी थी,इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार चार बदमाश चेहरे पर नकाब लगाए उनके दरवाजे पर आए और सीधे दुर्गावती देवी को गोली मार दी।बदमाशों ने जब तक दूसरी गोली का निशाना साधा, महिला प्रधान बचने के लिए गांव की तरफ दौड़ी लेकिन बदमाशो ने उन्हें दौड़ाकर गोली मार दी। जिससे वह गिरकर तड़पने लगी।

वही गोली की आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीणों को देखकर बदमाश भाग गए। वहीं परिजन तत्काल प्रधान को लेकर मेडिकल कालेज रवाना हो गए। जहा उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वही हरपुर बुदहट पुलिस क्षेत्राधिकारी खजनी अनिल कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रहे है।

यह भी पढ़ें –लखनऊ : कहीं लूट की फर्जी सूचना तो कहीं सिपाही को टक्कर मारकर दबंगों ने दिया चैलेंज….जाने पूरा मामला

संबंधित समाचार