बरेली: धार्मिक स्थल तोड़ने की सूचना पर दौड़ी पुलिस, मचा हंगामा
अमृत विचार, बरेली। घर के आंगन में बने धार्मिक स्थल को मकान मालिक ने तोड़कर नया बनाने का प्रयास किया। इसकी सूचना लगते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई। जिसके बाद सीओ और इंस्पेक्टर मौके पर पहुंच गए और लोगों के समझाकर शांत कराया। पुलिस के समझाने पर मकान मालिक भी उनकी बात मान …
अमृत विचार, बरेली। घर के आंगन में बने धार्मिक स्थल को मकान मालिक ने तोड़कर नया बनाने का प्रयास किया। इसकी सूचना लगते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई। जिसके बाद सीओ और इंस्पेक्टर मौके पर पहुंच गए और लोगों के समझाकर शांत कराया। पुलिस के समझाने पर मकान मालिक भी उनकी बात मान गया और टूटे हुए भाग को सही कराया और वहां पर पूजा पाठ कराया गया।
कोतवाली के बिहारीपुर निवासी सत्य प्रकाश अग्रवाल के घर के पास उनकी ही जमीन पर एक पुराना मंदिर बना हुआ है। कुछ समय पूर्व वह जमीन के विवाद का केस जीत गए। रविवार को उन्होंने मंदिर को तोड़कर नया बनाने की बात कहते हुए वहां पर काम के लिए मजदूर लगा दिए। मंदिर के टूटने की सूचना पर आसपास के तमाम लोग वहां पर जुट गए और हंगामा करने लगे। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाली इंस्पेक्टर हिमांशु निगम और सीओ प्रथम श्वेता यादव मौके पर पहुंच गईं। इसके बाद पुलिस ने लोगों को शांत कराया और मकान मालिक को समझाया कि वह ऐसा न करें। यदि निर्माण करना है तो प्रशासन की अनुमति के बाद ही आगे का काम करें। इसपर वह भी पुलिस की बात मान गए और जो छोटी मोटी टूट हुई थी। उसे सही कराकर फिर से वहां पर पूजा अर्चना शुरू कर दी।
श्वेता यादव, सीओ प्रथम-
धार्मिक स्थल तोड़ने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत करा दिया है। एक ही समुदाय का मामला था। दोनों पक्ष में अब एक दूसरे की बात मान गए हैं।
ये भी पढ़ें- बरेली: 60 श्रद्धालुओं का जत्था अमरनाथ में फंसा, मौत के मुंह में फंसकर भी बचाई दूसरों की जान
