बरेली: अमरनाथ में फंसे यात्रियों के लिए प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अमृत विचार, बरेली। अमरनाथ में पवित्र गुफा के पास बादल फटने से आई आपदा में फंसे लोगों को राहत देने के लिए जिला प्रशासन ने रविवार को हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष बहादुर सिंह ने पत्र के जरिए बताया कि अमरनाथ में आई आपदा में यदि कोई व्यक्ति …
अमृत विचार, बरेली। अमरनाथ में पवित्र गुफा के पास बादल फटने से आई आपदा में फंसे लोगों को राहत देने के लिए जिला प्रशासन ने रविवार को हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष बहादुर सिंह ने पत्र के जरिए बताया कि अमरनाथ में आई आपदा में यदि कोई व्यक्ति या परिवार प्रभावित है तो उनके परिजन अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के मोबाइल नंबर 9454417595, आपदा सहायक के मोबाइल नंबर 9359051060 और आपदा विशेषज्ञ के नंबर 7860388544 और आपदा नियंत्रण केंद्र के फोन नंबर 0581-2457150 पर सूचना दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें- बरेली: मस्जिदों में अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज, घरों में कुर्बानी का सिलसिला जारी
