बरेली: अमरनाथ में मौसम खराब, शिविर में फंसे श्रद्धालु

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। जिले से अमरनाथ यात्रा गए श्रद्धालु पंजतरिणी में फंसे हुए हैं। मौसम खराब होने की वजह से गुफा का रास्ता अभी नहीं खुला है। दो-तीन दिन बाद रास्ता खुलने की संभावना है। 8 जुलाई से श्रद्धालु शिविर में हैं। 5 जुलाई को बरेली निवासी एवं हिंदू जागरण मंच के जसपाल भारद्वाज व …

अमृत विचार, बरेली। जिले से अमरनाथ यात्रा गए श्रद्धालु पंजतरिणी में फंसे हुए हैं। मौसम खराब होने की वजह से गुफा का रास्ता अभी नहीं खुला है। दो-तीन दिन बाद रास्ता खुलने की संभावना है। 8 जुलाई से श्रद्धालु शिविर में हैं। 5 जुलाई को बरेली निवासी एवं हिंदू जागरण मंच के जसपाल भारद्वाज व ग्रेटर आकाश कॉलोनी निवासी विकास भवन कर्मचारी कल्याण परिषद के महामंत्री विवेक दुबे के नेतृत्व में बाबा अमरनाथ की यात्रा के लिए 20 सदस्यीय जत्था बड़ा बाग हनुमान मंदिर से रवाना हुआ था।

जत्थे में ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, संजय शर्मा, विकास पांडेय, लक्ष्यधर, हरकिशोर, कमलेश, सुधाकर पाठक, विजय शंकर मिश्रा, अभिनव वर्मा, प्रवेश वर्मा, प्रेमपाल आदि श्रद्धालु शामिल हैं। अमरनाथ में गुफा के पास बादल फटने के बाद हुए हादसा के बाद मौसम और खराब हो गया है, जिस वजह से यात्रा प्रभावित हो रही है। विवेक दुबे ने व्हाटसएप के जरिए बताया कि वह लोग पंजतरिणी में हैं, पवित्र गुफा का रास्ता अभी नहीं खुला है। मौसम बहुत खराब है, जिस वजह से बाबा के दर्शन मुश्किल लग रहे हैं। मोबाइल नेटवर्क की भी समस्या आड़े आ रही है, अगर मौसम ठीक नहीं हुआ तो उन लोगों को बगैर दर्शन किए ही लौटना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें- बरेली: बंजारे के गोदाम में मिला व्यक्ति का शव, मचा हड़कंप

संबंधित समाचार